{"_id":"6992326878800e8f19a0d248e835ce23","slug":"national-pg-college-b-a-entrance-exam-2014-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल पीजी कॉलेज: B.A एंट्रेंस का आ गया रिजल्ट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नेशनल पीजी कॉलेज: B.A एंट्रेंस का आ गया रिजल्ट
शैलेश अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 25 Jun 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
नेशनल पीजी कॉलेज में बीए की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
इस विषय में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 26 से 28 जून तक आयोजित होगी। प्रवेश समन्वयक डॉ. राकेश जैन ने बताया कि कॉलेज में बीए की 440 सीटों के लिए पहली लिस्ट में 750 अभ्यर्थियों का नाम काउंसलिंग में शामिल किया गया है।
अभ्यर्थी अपना रिजल्ट कॉलेज की वेबसाइट www.npgclko.org पर देख सकते हैं।
वेबसाइट पर रिजल्ट के साथ ही अभ्यर्थी को अपनी काउंसलिंग की तिथि व समय और उसके लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की जानकारी भी मिलेगी।
इस साल कॉलेज में 2815 अभ्यर्थियों ने बीए की प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया था।
काउंसलिंग में असुविधा न हो इसके लिए सभी अभ्यर्थियों को अलग तिथि व समय अलॉट किया गया है। डॉ. जैन ने बताया कि बीकॉम का रिजल्ट 27 जून को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
