फेल हुए तो भी निराश न हों, यहां है मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में फेल हुए छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। वह इसी साल में अपना सपना पूरा कर सकते हैं। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान(एनआईओएस) इसका एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि भारत सरकार से मान्यता प्राप्त इस बोर्ड में स्ट्रीम 2 के अंतर्गत 20 जुलाई तक प्रवेश लिया जा सकता है।
परीक्षा सितंबर-अक्तूबर 2014 में आयोजित होगी। नवंबर या दिसंबर में परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
एक साल बच सकता है
10वीं फेल छात्र 11वीं में अस्थाई प्रवेश भी ले सकते हैं। इस प्रकर इन छात्रों का कीमती एक साल बच सकता है। स्ट्रीम 2 के अंतर्गत केवल तीन विषयों की परीक्षा देनी होगी।
बाकी के दो विषय छात्र के अपने बोर्ड के नंबर जोड़े जाएंगे। 10वीं में गणित अनिवार्य नहीं है। छात्र ऑनलाइन या अपने स्टडी सेंटर से प्रवेश ले सकते हैं।
एडमिशन के लिए पंजीकरण शुल्क 350 रुपये, ऑनलाइन फार्म शुल्क 30 रुपये, टीओसी शुल्क 150 रुपये प्रति विषय, परीक्षा शुल्क 150 रुपये प्रति विषय और प्रयोगात्मक परीक्षा शुल्क 70 रुपये प्रति विषय है। जानकारी के लिए क्षेत्रीय कार्यालय के फोन नंबर 0135-2623929 पर कॉल कर सकते हैं।
इस वेबसाइट से करें आवेदन: www.nios.ac.in