फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   national higher education campaign

रूसा बदलेगा उत्तराखंड में उच्च शिक्षा की सूरत

Fri, 13 Dec 2013 12:36 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 Dec 2013 12:36 PM IST
विज्ञापन
national higher education campaign

उत्तराखंड में उच्च शिक्षा की सूरत बदलने जा रही है। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान(रूसा) के तहत न केवल कॉलेजों को मोटी ग्रांट मिलेगी बल्कि उन्हें कॉलेज से विवि और मॉडल महाविद्यालय बनने का भी मौका मिलेगा।

विज्ञापन


शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव
रूसा का मकसद पूरा हुआ तो अगले पांच वर्षों में कॉलेजों के इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेगा।

पढ़ें, आर्मी लेफ्टिनेंट ने अपनी क्लासमेट की अस्मत लूटी
विज्ञापन


दून विवि में गुरुवार को रूसा की बैठक में भावी योजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में सभी संस्थानों से रूसा के लिए प्रस्ताव भी मांगे गए।

दून विवि के सीनेट हॉल में आयोजित बैठक में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल पंत ने रूसा के तहत आने वाली ग्रांट और कॉलेजों व विवि में होने वाले सुधारों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक निदेशक सतपाल सिंह साहनी ने बताया कि रूसा को अमल में लाने के लिए सभी कॉलेजों का डाटा बैंक तैयार किया जा रहा है। हालांकि, निर्धारित तिथि तक राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल, बेदीखाल, गुप्तकाशी, कोटद्वार और बड़कोट के अलावा डीएवी, डीबीएस व एमकेपी कॉलेज ने अपना डाटा नहीं दिया है।

सभी कॉलेजों से जल्द से जल्द डाटा मांगा गया। साथ ही कॉलेज व विश्वविद्यालयों से कहा गया कि वह अपनी जरूरत के मुताबिक एक प्रस्ताव तैयार कर 20 दिसंबर तक उच्च शिक्षा विभाग को भेज दें।

पढ़ें, बाबा रामदेव के खाद्य उत्पाद में हुआ बढ़ा 'बदलाव'

इसके बाद शासन स्तर पर एक संयुक्त प्रस्ताव तैयार कर 26 दिसंबर तक केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजा जाएगा। अपर सचिव उच्च शिक्षा राधिका झा ने सभी कॉलेजों के बीच से ही दस सदस्यीय दल बनाते हुए रूसा को परवान चढ़ाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि कॉलेज रूसा के संबंध में उपाय सुझा सकते हैं। बैठक में दून विवि के कुलसचिव डॉ. बीएम हरबोला, श्रीदेव सुमन विवि के कुलसचिव प्रो. एके तिवारी, डीएवी प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन, डीबीएस प्राचार्य डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ, एसजीआरआर प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई, एमकेपी प्राचार्य डॉ. इंदु सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षक व प्राचार्य शामिल रहे।


बनेगी उच्च शिक्षा परिषद
रूसा का लाभ प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को पहुंचाने के लिए उच्च शिक्षा परिषद का गठन किया जाएगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।

पढ़ें, सेना को अफसर देने में उत्तराखंड टॉप पर

इसके अतिरिक्त संबद्धता संबंधित कुल 26 शासनादेशों को खत्म करते हुए जल्द ही एक शासनादेश जारी करने की योजना बनाई जा रही है। इससे कॉलेजों को संबद्धता मिलने में आसानी हो जाएगी।

समिति का गठन

उच्च शिक्षा को नई दिशा देने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। दून विवि के कुलपति प्रो. वीके जैन इसके अध्यक्ष होंगे। कुमाऊं विवि और उत्तराखंड मुक्त विवि के कुलपति इसमें सदस्य होंगे।

निदेशक उच्च शिक्षा को समिति का सदस्य सचिव नामित किया गया है जबकि निदेशक द्वारा नामित एक अधिकारी को सदस्य बनाया जाएगा। इस समिति को राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

सचिव उच्च शिक्षा मनीषा पंवार ने बताया कि यह समिति दो माह में अपनी आख्या प्रस्तुत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed