फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National Discussion Meet in Punjab University Chandigarh

पीयू में आज जुटेंगे देश भर के कुलपति

Thu, 16 Oct 2014 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Oct 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
National Discussion Meet in Punjab University Chandigarh

हायर एजुकेशन में नई संभावनाओं और रिसर्च क्षेत्र में नए बदलाव को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में देश भर की यूनिवर्सिटी से कई कुलपति मंथन करेंगे। सोमवार को पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने बताया कि 16 और 17 अक्तूबर को नेशनल डिस्कशन मीट ऑन रिसर्च इनोवेशन एंड वर्क प्लॉन आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रो.ग्रोवर ने बताया कि 14 अगस्त को पंजाब यूनिवर्सिटी में यूजीसी चेयरमैन प्रो.वेदप्रकाश द्वारा हायर एजुकेशन पर पेश लेक्चर के बाद उस दिशा में मंथन करने के लिए करीब 10 यूनिवर्सिटी के कुलपति और एआईसीईटी सहित कई बड़े शैक्षणिक संस्थानों के मुखिया भी बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत यूजीसी चेयरमैन के वेबकॉस्ट भाषण से होगा। कार्यक्रम में ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन नई दिल्ली चेयरमैन एसएस मनथा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब के फाउंडर वीसी प्रो.जयरूप सिंह, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर वीसी प्रो.एएस बराड़ ,यूनिवर्सिटी ऑफ केरला प्रो.पीके राधाकृष्णनन आदि शामिल हैं। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन चेयरपर्सन प्रो.संतोष पांडा भी बैठक को चेयर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू फाउंडर-डे पर प्रो.श्रीकुमार बैनर्जी का लेक्चर
पीयू में 15 अक्तूबर को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ फाउंडर डे मनाया जाएगा। इस मौके पर भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर मुंबई के जाने माने साइंटिस्ट प्रो.श्रीकुमार बैनर्जी फाउंडर डे पर पब्लिक लेक्चर देंगे। लेक्चर पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे होगा। देश के पूर्व चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ वीपी मलिक विशेष अतिथि होंगे।


प्रो.ग्रोवर ने बताया कि 2012 से पीयू फाउंडर डे पब्लिक लेक्चर की शुरुआत की गई थी। पीयू कैंपस की स्थापना सबसे पहले 14 अक्तूबर 1882 में लाहौर में हुई थी। एक अक्तूबर 1947 को पीयू कैंपस शिमला में स्थापित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed