फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National Career Service Portal for Job.

करियर सर्विस पोर्टल पर मिलेगा रोजगार का मौका

Sat, 16 Jan 2016 01:33 PM IST
Updated Sat, 16 Jan 2016 01:33 PM IST
विज्ञापन
National Career Service Portal for Job.

बेरोजगार युवा अपना निशुल्क पंजीकरण भारत सरकार की ओर से आरंभ किए गए वेबपोर्टल www.ncs.gov.in में करवा सकते हैं। बेरोजगार युवाओं के अतिरिक्त नियोक्ता भी निशुल्क पंजीकरण ई-पंजीकरण से कर सकते हैं। जिला रोजगार

विज्ञापन


अधिकारी ऊना आरसी कटोच ने बताया कि भारत सरकार ने नेशनल करियर सर्विस के प्रथम चरण में देश में स्थापित 100 मॉडल करियर सेंटर में से प्रदेश का पहला मॉडल करियर सेंटर ऊना में स्थापित किया है। इसका कार्य संचालन जिला रोजगार कार्यालय ऊना से किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला रोजगार कार्यालय करेगा इस योजना का संचालन

National Career Service Portal for Job.

पंजीकरण के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या वोटर आईडी होना अनिवार्य है। नियोक्ताओं के पास संस्था का पैन कार्ड और किसी अधिकृत व्यक्ति का पैन या आधार कार्ड से पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण ऑनलाइन किया जा सकता है।

बताया कि वेबपोर्टल की विशेषता है कि इसमें लोकल सर्विस प्रोवाइडर्स जैसे ब्यूटीशियन, कारपेंटर, मेसन, कुक, ड्राइवर, गार्डनर, टेलर, नर्स, प्लंबर, सिक्योरिटी गार्ड, टीचर, मेड/हाउसकीपिंग, आया/चाइल्ड केयर टेकर अपनी सेवाएं भी दे सकते हैं। इन सभी को इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण को लेकर यदि कोई समस्या आती है तो जिला रोजगार कार्यालय ऊना में पंजीकरण करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed