फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Assessment and Accreditation Council award.

नैक ग्रेड दिलाएगा बेस्ट यूनिवर्सिटी का अवार्ड

Sun, 07 Feb 2016 02:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Feb 2016 02:43 PM IST
विज्ञापन
National Assessment and Accreditation Council award.

उच्च शिक्षा में गुणवत्ता लाने के मकसद से किए जा रहे प्रयासों की कड़ी में राज्यपाल डा. कृष्णकांत पाल की ओर से गवर्नर बेस्ट यूनिवर्सिटी अवार्ड दिए जाने की घोषणा की गई थी।

विज्ञापन


अब इसके मानक तय कर दिए गए हैं। इसमें अहम मानक नैक का ग्रेड भी रखा गया है। 16 बिंदुओं पर आवश्यक अभिलेखों के साथ अपने-अपने विवि की सूचना देने के लिए राज्य सरकार के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र प्रेषित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


राजभवन सचिवालय में अपनी आख्या प्रस्तुत करने के लिए 15 मार्च 2016 अंतिम तिथि तय की गई है। विवि की ओर से पेश की गई आख्या के आधार पर चयनित पहले चार विवि में राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी एवं सचिव और उच्च शिक्षा सचिव भौतिक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण की रिपोर्ट राज्यपाल/कुलाधिपति के सामने रखी जाएगी। जिसके आधार पर राज्यपाल गवर्नर बेस्ट यूनिवर्सिटी अवार्ड की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पैमानों पर खरा उतरना होगा
-नैक (नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडिएशन काउंसिल) की मान्यता
-स्मार्ट कैंपस
-रिसर्च पब्लिकेशन्स
-पेटेंट
-दीक्षांत समारोह की समय सारिणी
-परीक्षा और परिणामों की समय सारिणी
-यूजीसी के 12बी का स्टेटस तथा अनुदान प्राप्ति
-शिक्षकों और विद्यार्थियों का अनुपात
-प्लेसमेंट रिकार्ड
-ट्यूटोरियल स्टेटस (अनुशिक्षण स्थिति)
-गोद लिए गए गांवों की प्रगति आख्या
-क्रिएशन ऑफ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
-सीएसआर योजना के तहत प्रशिक्षण और रोजगार के लिए औद्योगिक क्षेत्रों से समन्वय
-एंटी रैगिंग सेल, वीमैन प्रोटेक्शन सेल, स्टूडेंट ग्रीवांस सेल, औचक निरीक्षण के लिए आंतरिक निरीक्षण कमेटी का गठन
-खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों सहित विवि द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हासिल कोई अवार्ड/सम्मान का भी मूल्यांकन के दौरान संज्ञान लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed