फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nandita got award

कॉर्मल की इस होनहार ने देशभर में किया नाम रोशन

Fri, 10 Jan 2014 09:55 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Jan 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
nandita got award
लेखन के क्षेत्र में देश के लाखों युवाओं के रोल मॉडल चेतन भगत के हाथों से पुरस्कार पाकर नंदिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं नंदिता के लेख का प्रकाशन प्रतिष्ठित रुपा पब्लिकेशन की ओर से स्कूल स्तर पर युवा लेखकों द्वारा लिखित कहानियों की किताब में किया गया है।

शहर के सेक्टर-9 स्थित शहर के प्रतिष्ठित कार्मल कान्वेंट स्कूल में 9वीं क्लास की छात्रा नंदिता ने आईजीनियस और मैक्सलाइफ की ओर से आयोजित यंग आर्थर टैलेंट हंट प्रतियोगिता में देश भर के स्कूलों से 3 लाख से अधिक विद्यार्थियों में से टॉप 50 में स्थान हासिल किया है।

दूसरे साल आयोजित प्रतियोगिता छह महीने तक तीन चरणों में हुई। नंदिता के नाना डा.अमोद नार्थ त्रिपाठी ने कहा कि इतनी छोटी उम्र में चेतन भगत और रस्किन बॉड जैसे दिग्गजों ने नंदिता की लेखनी को काफी सराहा है।
विज्ञापन


नंदिता ने कहा कि उनका सपना एक अच्छी लेखिका बनना है। अपनी सफलता का श्रेय वह अपनी मां जया दुबे और पिता अनिल दुबे को देती हैं। अनिल पेशे से इंजीनियर और मां हाउस वाइफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चेतन भगत ने होटल ताज में किया सम्मानित
नंदिता के कहा कि प्रतियोगिता का सफर काफी लंबा था। 6 महीने पहले पूरे देश से 3 लाख ने प्रारंभिक टेस्ट में हिस्सा लिया। दूसरे दौर में 40 हजार पहुंचे। ऑनलाइन लेखन प्रतियोगिता के बाद 5 हजार स्टूडेंट का चेतन भगत और रस्किन बॉड ने पर्सनली इंटरव्यू लिया।


नंदिता ने कहा कि अपने फेवरेट लेखक को सामने देखकर वह काफी उत्सुक थी। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को दिल्ली के होटल ताज में पहले 50 स्थानों पर आने वाले विद्यार्थियों को चेतन भगत के हाथों सभी विजेताओं की कहानियों की किताब को चेतन भगत ने अपने ऑटोग्राफ को साथ भेट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed