फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Name in the lottery can not come too poor children enrolled

गरीब वर्ग के दाखिले में आनाकानी पर निदेशालय सख्त

Fri, 19 Feb 2016 06:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Feb 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
Name in the lottery can not come too poor children enrolled

आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग के बच्चों का लॉटरी में नाम आने पर भी उन्हें निजी स्कूल दाखिला देने से इंकार कर रहे हैं। निजी स्कूलों की ऐसी मनमानी के खिलाफ अब शिक्षा निदेशालय ने शिकंजा कसा है।

विज्ञापन


निदेशालय ने सख्ती दिखाते हुए आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि स्कूल दूरी को आधार बनाकर दाखिला देने से मना नहीं कर सकते हैं।

स्कूलों को कहा गया है कि जो भी चयनित आवेदक दाखिले की सभी औपचारिकताओं को पूरा कर रहा हो तो स्कूल उन पर संतोषजनक ढंग से ध्यान दें।

शिक्षा निदेशालय ने आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग  के दाखिलों के लिए केन्द्रीयकृत दाखिला प्रक्रिया को शुरू किया था। इस प्रक्रिया केतहत बीते सोमवार को गरीब वर्ग के आवेदकों के लिए दिल्ली सचिवालय में कंप्यूटराइज्ड लॉटरी की गई।
विज्ञापन

22 फरवरी तक दाखिले के लिए करना होगा संपर्क

Name in the lottery can not come too poor children enrolled

लॉटरी में नाम आने के बाद इस वर्ग के आवेदकों को 22 फरवरी तक स्कूलों से संपर्क करने को कहा गया। उपशिक्षा निदेशक (एक्ट-1) पी लता तारा के मुताबिक अब शिक्षा निदेशालय को जानकारी मिल रही हैं कि लॉटरी में चयनित आवेदकों को स्कूल अनुचित आधार पर दाखिला देने से मना कर रहे हैं।

ऐसे में उन्होंने आदेश जारी कर कहा है कि वह गरीब वर्ग के आवेदकों का इंतजार 22 फरवरी तक करें। इस तय तिथि तक आवेदक नहीं आने पर स्कूलों को आवेदक नहीं पहुंचे के बटन पर क्लिक करना होगा।

सभी जिला उपशिक्षा निदेशकों को आदेश दिया गया है कि वह आवेदकों की शिकायतों का निपटारा सही तरीके से करें। यदि जरूरत हो तो जिला उपशिक्षा निदेशक स्कूलों को उचित निर्देश भी जारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed