फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nagaland university pro-chanceller arrested due to fraud of 50 thousand fake degree

नागालैंड यूनिवर्सिटी से स्टडी करनी है, खबर पढ़ लें पहले

Sun, 05 Apr 2015 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Sun, 05 Apr 2015 09:16 AM IST
विज्ञापन
nagaland university pro-chanceller arrested due to fraud of 50 thousand fake degree

फर्जी डिग्रियां बेचने के आरोप में मानसा पुलिस ने दि ग्लोबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ नगालैंड के प्रो-चांसलर समेत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से रिकार्ड, जाली डिग्रियां भी कब्जे में ले ली हैं।

विज्ञापन


मानसा पुलिस ने दावा किया है कि यह डिग्रिया बेचकर बनाई गई करोड़ों रुपये की जायदाद व अन्य रिकार्ड भी जल्द ही अटैच कर ली जाएगी। अभी पुलिस ने यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर को पांच दिनों का पुलिस व बाकी को ज्यूडीशियल रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


पंजाब में बेचीं 50 हजार जाली डिग्री
प्रेस वार्ता में एसएसपी भूपिंदर सिंह खटड़ा ने बताया कि इस यूनिवर्सिटी को सिर्फ नागालैंड के 83 एकड़ के क्षेत्र में बनी यूनिवर्सिटी में ही डिग्री देने का अधिकार था, लेकिन इस बार उन्होंने बिना मान्यता के पंजाब में करीब करोड़ों रुपये के साथ 50 हजार जाली डिग्रियां बेच डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान जाली डिग्री गिरोह का पता चला

nagaland university pro-chanceller arrested due to fraud of 50 thousand fake degree

एसएसपी भूपिंदर सिंह खटड़ा ने बताया कि कुछ समय पहले मानसा निवासी त्रिलोचन सिंह ने जोगा में सेंटर चलाने वाले रूप सिंह पुत्र गुरचरण सिंह वासी जोगा व नवजिंदर सिंह पुत्र दविंदर सिंह वासी डेलुआना ने हजारों रुपये में बीए की जाली डिग्री दी।

त्रिलोचन सिंह ने इस डिग्री के आधार पर एक गैस एजेंसी के लिए आवेदन दिया। जोगा पुलिस ने 20 नंवबर 2014 को रूप सिंह व नवजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि बाद में जांच के दौरान जाली डिग्री के गिरोह का पता लगा। पुलिस ने दिल्ली स्थित छापा मार कर यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर परिरंजन त्रिवेदी पुत्र राजिंदर त्रिवेदी वासी साकेत नई दिल्ली, प्रो-चांसलर की लेखाकर भतीजी वंदना सिंह, अजहर उल हक व जीया आईरा को गिरफ्तार कर लिया है।

ये थे जाली डिग्रियों के रेट

nagaland university pro-chanceller arrested due to fraud of 50 thousand fake degree

नौ हजार में बीए की डिग्री
खटड़ा ने बताया कि इन डिग्रियों के आधार पर लोग पुलिस व कई अन्य नौकरियां कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति 9 हजार रुपये में बीए व 33 हजार रुपये में एम फिल की डिग्री देते थे। उनके खिलाफ पटियाला में भी एक मामला दर्ज हो चुका है।

यूनिवर्सिटी को सिर्फ होटल मैनेजमेंट की मान्यता

यूनिवर्सिटी को सिर्फ फैशन डिजाइनिंग व होटल मैनेंजमेंट कोर्स चलाने की ही मान्यता है लेकिन तकनीकी शिक्षा के नाम पर पंजाब व अन्य क्षेत्रों में गैर कानूनी ढंग के साथ डिग्रियां बेच कर नौजवानों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया। पूछताछ में पता चला है कि पंजाब में यूनिवर्सिटी के 16 ओर देश भर में 200 सेंटर चल रहे हैं।

हमारी डिग्री सही: त्रिवेदी
प्रो-चांसलर परिरंजन त्रिवेदी ने कहा कि जो भी डिग्रियां उन्होंने जारी की है वह पूरी तरह से सही है। पंजाब में एक गिरोह ने उनकी डिग्रियों के साथ मिलती जुलती डिग्रियां छाप कर बेच दी है जिस में उनको कोई कसूर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed