फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Naac Team inspects lucknow university

नैक ने ली लविवि की परीक्षा!

Tue, 04 Mar 2014 08:54 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 04 Mar 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
Naac Team inspects lucknow university

एलयू में सोमवार को नजारा दूसरे दिनों के एकदम अलग था। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा एलयू की ग्रेडिंग करने के लिए पहुंची टीम के ‘इम्तिहान’ में गुरुजी कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे थे।

विज्ञापन


टीम पहुंचने के अंतिम क्षण तक तैयारियां पूरी करने की जद्दोजहद चल रही थी। टीम के बारे में गुरुजी मोबाइल फोन से पल-पल की जानकारी लेने में जुटे हुए थे। जहां बगल के विभाग में टीम पहुंचती दूसरा विभाग अलर्ट हो जाता।
विज्ञापन


 विभागों में जिन गुरुजी ने अच्छा प्रेजेंटेशन किया उन्हें हाथों-हाथ लिया गया। फिलहाल पहले दिन के प्रदर्शन से एलयू का नैक में ए ग्रेड पाने का दावा और मजबूत होता दिखाई पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कुछ जगहों पर नैक की टीम ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को सुधार के लिए सुझाव भी दिए। हैदराबाद यूनिवर्सिटी में फिजिक्स विभाग के प्रोफेसर अनिल के भटनागर की अध्यक्षता में सोमवार को सात सदस्यीय टीम ने एलयू में निरीक्षण के दौरान एक-एक बिन्दु को पूरी बारीकी से परखा।

नैक टीम के सामने सबसे पहले कुलपति डॉ. एसबी निमसे ने अपना प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। उन्होंने एलयू में चल रहे कोर्सेज की जानकारी दी और बताया कि यहां से पढ़कर निकले कई छात्रों ने राजनीति, शिक्षा, बिजनेस जैसे क्षेत्रों में नाम रोशन किया है।

इसके बाद नैक टीम ने एलयू के सभी संकायों के डीन के साथ बैठक की। इसमें इंटरनल क्वॉलिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) के प्रो. राजीव मनोहर ने प्रेजेंटेशन से नैक टीम को बताया कि उनके यहां रिसर्च काउंसिल, कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल, टॉपर्स एकेडमी ढंग से काम कर रही हैं।

अभी तक आईक्यूएसी ने क्या-क्या किया इसके बारे में जानकारी हासिल की। यहां पर टीचर्स असेस्मेंट के बारे में जब सवाल पूछा गया तो फीडबैक फॉर्म और टॉपर्स एकेडमी के बारे में टीम ने विस्तृत जानकारी चाही।

टीम ने एलयू को टॉपर्स एकेडमी में स्टूडेंट्स के चयन की प्रक्रिया थोड़ी सख्त करने की हिदायद दी। पहले दिन नैक की टीम ने 14 विभागों का टीम ने दौरा किया।

दो टीमें बनाई गईं और एक टीम के जिम्मे सात विभाग रखे गए। टीम ने टैगोर लाइब्रेरी और कॉपरेटिव लैडिंग लाइब्रेरी का दौरा किया। ऐतिहासिक टैगोर लाइब्रेरी देखकर टीम ने खुशी जताई।

सांस्कृतिकी की ओर से प्रेजेंटेशन में हाल ही में बीबीएयू में हुए नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल में स्टूडेंट्स के प्रदर्शन की जानकारी दी गई। इस दौरान मालवीय सभागार में कल्चरल इवेंट का भी टीम ने लुत्फ उठाया।

इसमें भरतनाट्यम, कथक आदि की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। टीम ने मैदान के बाहर से निकलते हुए हैंडबॉल का मैच भी देखा। यहां पर लाला अमरनाथ हाउस की टीम ने ध्यानचंद्र हाउस को 22-13 से हराया।

शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. नीरज जैन ने बताया कि मंगलवार को कबड्डी का मैच होगा। नैक की टीम अपने तीन दिवसीय दौरे में खेलकूद का भी जायजा लेगी।

लगा जैसे कोई बारात आई हो
एलयू में नैक का मूल्यांकन वर्ष 2002 में हुआ था, इसके बाद अभी तक नैक की टीम द्वारा ग्रेडिंग नहीं की गई। करीब 12 वर्षों के बाद कैंपस में ग्रेडिंग करने आई नैक की टीम के लिए न सिर्फ अधिकारी और शिक्षक अप-टू-डेट होकर आए थे।

बल्कि कर्मचारी भी सूटेट-बूटेट दिखे। टीम जब वित्त विभाग का दौरा कर रही थी तो उसकी एक झलक पाने के लिए कर्मचारी ऐसे खड़े थे, मानों फिल्म की शूटिंग हो रही है।

हमारा काम आलोचना नहीं, सुधार के सुझाव देना
टीम के चेयरमैन प्रो. अनिल के भटनागर ने टीचर्स को गुरुमंत्र दिया कि हमारा काम किसी की आलोचना करना नहीं बल्कि नैक के सेट प्वाइंट सिस्टम में आपके परफॉर्मेंस को परखना और उसमें सुधार की गुंजाइश पर सुझाव देना है।


उन्होंने एलयू में चल रहे सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज के बारे में जानकारी ली और परम्परागत कोर्सेज पर ही अधिक फोकस रहने का सुझाव दिया। प्रो. भटनागर ने नैक मूल्यांकन को किसी भी संस्था के लिए अच्छा बताया।

उन्होंने कहा कि सिर्फ स्टूडेंट्स की ही नहीं बल्कि इंस्टीट्यूशंस को भी अपनी परीक्षा देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed