{"_id":"2a6877a71310234210dbe1fd3c6feaac","slug":"naac-grading-in-lucknow-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोड़ी सी मेहनत, मिल जाएगा नैक में ए ग्रेड ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
थोड़ी सी मेहनत, मिल जाएगा नैक में ए ग्रेड
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 01 Jan 2014 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में नैक मूल्यांकन की तैयारियों को परखने के लिए आमंत्रित की गई विशेषज्ञ टीम ने विभागों की तैयारियों पर संतुष्टि जताई। विशेषज्ञों ने कहा कि बस थोड़ी सी मेहनत और कर लीजिए आपको ए ग्रेड आसानी से मिल सकता है।
विज्ञापन
जंतुविज्ञान विभाग पहुंची टीम तैयारियां देखकर बेहद खुश नजर आयी। यही नहीं हिन्दी विभाग की तैयारियों पर भी उसने संतोष जताया।
विशेषज्ञ टीम इस महीने दोबारा मॉक ड्रिल के लिए आएगी और नैक मूल्यांकन की तैयारियों को अंतिम रूप देगी। इसके बाद फरवरी में यूजीसी की टीम नैक मूल्यांकन के लिए आएगी।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में मंगलवार को जंतु विज्ञान विभाग पहुंची टीम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति फुरकान कमर, आगरा विवि के पूर्व कुलपति प्रो. भूमित्रदेव सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
यहां पर पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्हें बताया गया कि बीते पांच सालों में इस विभाग ने 14 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट यूजीसी, सीएसआईआर, डीएसटी आदि से मिला है।
इस विभाग में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध है। यहां वायरलेस सिस्टम के अलावा मॉडल क्लासरूम और मिनीफाइड इमेज प्रोसेसिंग सिस्टम से आप माइक्रोस्कोप पर देखने वाले जंतुओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़ा करके देख सकते हैं।
यहां पर विभागाध्यक्ष प्रो. मधु त्रिपाठी और प्रोफेसर एसपी त्रिवेदी ने उन्हें विभाग का विस्तृत ब्यौरा दिया। वहीं हिंदी विभाग में प्रयोगशाला और बीते सालों में 85 लाख का प्रोजेक्ट लाने के अलावा 73 पुस्तकों के प्रकाशन पर संतोष जताया गया।
यहां प्रोफेसर पवन अग्रवाल ने प्रेजेंटेशन दिया। एलयू के प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि नैक की तैयारियों जिस तरह से होनी चाहिए अभी हम उस पर ठीक चल रहे हैं।
जो थोड़ी बहुत कमियां बताई गई हैं उन्हें दूर कर लिया जाएगा। मंगलवार को संस्कृत विभाग, लॉ फैकल्टी, एंथ्रोपोलॉजी सहित 26 विभागों का दौरा टीम ने किया।