{"_id":"1b174b8378d04dce7af5fd82860e68fd","slug":"music-workshop-for-school-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए शिक्षक","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए शिक्षक
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 Dec 2013 06:36 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सरकारी स्कूलों के संगीत शिक्षकों के लिए वर्कशॉप लगाई गई।
विज्ञापन
इसमें जाने माने संगीतकार पंडित यशपाल ने शिरकत की। एमसीएम डीएवी कॉलेज संगीत विभाग और पीयू संगीत विभाग के फाउंडर यशपाल ने संगीत की बारिकियों के बारे में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में शिक्षा सचिव की पत्नी पल्लवी सिंह विशेष अतिथि के तौर पर पहुंची। इस मौके पर डीपीआई (स्कूल) कमलेश कुमार और एसडीएम साउथ कशिश मित्तल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
स्कूल प्रिंसिपल इंद्रा बेनीवाल की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित हुआ।