फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Multi disability institute will open in smu soon

SMU में जल्दी ही खुलेगा मल्टी डिसैबिलिटी इंस्टीट्यूट

Sat, 07 Sep 2013 03:13 PM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ Updated Sat, 07 Sep 2013 03:13 PM IST
विज्ञापन
Multi disability institute will open in smu soon

उप्र विकलांग उद्घार डॉ. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में बहुविकलांगता का अमेरला इंस्टीट्यूट खुलेगा।

विज्ञापन


इस राष्ट्रीय स्तर के इंस्टीट्यूट में सभी तरह की विकलांगता का इलाज किया जाएगा और बहुविकलांगता पर कोर्स भी चलाए जाएंगे।

इसके अलावा इस इंस्टीट्यूट में रिसर्च की भी व्यवस्था की जाएगी। इसका फायदा बहुविकलांगता से पीड़ित लोगों को मिलेगा और उन्हें एक ही जगह पर पूरा इलाज मुहैया करवा दिया जाएगा।

इस राष्ट्रीय स्तर के इंस्टीट्यूट में विभिन्न तरह की विकलांगता के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्तर के संस्थान जोड़े जाएंगे।

यह इंस्टीट्यूट सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और देश में श्रवण बाधित, मानसिक मंदितार्थ, दृष्टि बाधित और अस्थि विकलांगत के राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के समन्वय से चलाया जाएगा।
विज्ञापन


मरीज को एक ही छत के नीचे विभिन्न तरह की विकलांगता का इलाज मुहैया करवाया जाएगा। अगर कोई मरीज दृष्टि बाधित और श्रवण विकलांगता से पीड़ित है तो उसे यहीं पर दोनों तरह का इलाज उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एक मिनी मेडिकल कॉलेज के रूप में काम करेगा। इसका पूरा प्रस्ताव बनाकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को भेज दिया गया है।

इस पर जो कोर्स चलाए जाएंगे उनको पढ़कर स्टूडेंट बहुविकलांगता से पीड़ित व्यक्ति का बेहतर ढंग से पुनर्वास करना सीख सकेंगे। यही नहीं इस इंस्टीट्यूट में जो रिसर्च का काम होगा उससे बहुविकलांगता से पीड़ित व्यक्ति का बेहतर ढंग से इलाज किए जाने के नए रास्ते खुलेंगे।

डॉ. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी के डीन एकेडमिक्स प्रो. एपी तिवारी कहते हैं कि इस नेशनल लेवल के अमरेला इंस्टीट्यूट के खुलने के बाद मल्टीपल डिसैबिलिटी का इलाज करना आसान होगा।


उन्होंने कहा कि इसमें हर तरह की विकलांगता का इलाज करने वाले एक्सपर्ट मौजूद होंगे और विभिन्न तरह की विकलांगता के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्तर के संस्थान इसमें अपना पूरा सहयोग देंगे। इससे बहुविकलांगता से पीड़ित व्यक्ति के उपचार में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed