फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh gave rs 50 lakh to mumtaz college

मुमताज पीजी कॉलेज को मुलायम ने दिया तोहफा

Mon, 30 Sep 2013 10:38 AM IST
आशीष त्रिपाठी/लखनऊ
आशीष त्रिपाठी/लखनऊ Updated Mon, 30 Sep 2013 10:38 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh gave rs 50 lakh to mumtaz college

मुमताज पीजी कॉलेज को विकास के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। यह घोषणा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने की।

विज्ञापन


वे रविवार को इरादत नगर स्थित मुमताज पीजी कॉलेज में अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन द्वारा आयोजित फाउंडर्स-डे के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वही देश तरक्की करता है जो शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे रहता है। हम इस कॉलेज की हरसंभव मदद करते रहेंगे। कॉलेज की सभी जायज मांगें पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन


सपा प्रमुख ने मुमताज कॉलेज में मौलाना अली मियां के नाम पर बने हॉल का उद्घाटन किया और कॉलेज के मेधावियों को सम्मानित किया।

इस दौरान कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज की 11 एकड़ जमीन को फ्री होल्ड करने की मांग की।

कार्यक्रम में नदवा कॉलेज के प्राचार्य हजरत मौलाना सईदुर्रहमान आजमीन नदवी ने कहा कि सभी धर्म हमें शांति के रास्ते पर चलने की तालीम देते हैं।

हमें इंसानियत का फर्ज निभाते रहना चाहिए। अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन के सचिव व प्रदेश के अपर महाधिवक्ता जफरयाब जिलानी ने कहा कि बैरिस्टर मुमताज हुसैन ने इस कॉलेज के विकास के लिए काफी काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण है कि कॉलेज का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया। इसके अलावा अंजुमन के संस्थापकों मीर सैयद अहमद हुसैन, शमसुल उलेमा, मौलाना अब्दुल हमीद फिरंगी महली व मौलाना निजामुद्दीन आदि ने भी बड़ा काम किया।

उनके कार्यों के दम पर ही यह संस्था आज तेजी से आगे से बढ़ रही है। उन्होंने मुमताज पीजी कॉलेज की जमीन को नजूल से फ्री होल्ड करने की मांग भी की।

कार्यक्रम में अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन के उपाध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान ने कहा कि सपा प्रमुख ने हमेशा मुसलमानों के हक की लड़ाई लड़ी है और उम्मीद है कि वे आगे भी हमारी बेहतरी के लिए कदम उठाते रहेंगे।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अभिषेक मिश्रा और पूर्व मंत्री व लखनऊ से सपा के लोकसभा प्रत्याशी अशोक बाजपेई ने कहा कि हम फिरकापरस्त ताकतों से हमेशा लड़ते आए हैं और आगे भी अपना खून बहाएंगे।

कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. एके सेनगुप्ता, लुआक्टा के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय, लुआक्टा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मौलीन्दु मिश्रा आदि मौजूद थे।


इन मेधावियों का हुआ सम्मान
बारहवीं के छात्र मोहम्मद गौस, मोहम्मद अकरम और शीबा बानो, दसवीं के छात्र नदील अहमद खान, बीए फर्स्ट ईयर के तफ्जुल अंसारी, बीए सेकंड ईयर के अब्दुल कुद्दूस व बीए थर्ड ईयर के मोहम्मद मुजीब, बीएससी फर्स्ट ईयर के मोहम्मद एहसान, बीएससी सेकंड ईयर के मोहम्मद आतिफ, बीएससी थर्ड ईयर के अब्दुल अय्यूब अंसारी, एमए फर्स्ट ईयर की पुष्पांजलि और एमए सेकंड ईयर की विभा मिश्रा।

‘अली मियां ने कई किताबों में मेरा जिक्र किया’

कार्यक्रम में सपा प्रमुख ने आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि हजरत मौलाना सैयद अबुल हसन अली नदवी (अली मियां) के नाम पर बने बड़े हॉल का उद्घाटन करके मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मुझे तो पता भी नहीं था कि अली मियां साहब ने अपनी कई किताबों में मेरा जिक्र किया है। जब मैं रक्षामंत्री था, तब मुझे एक सहयोगी ने बताया। इसके बाद मैं उनसे मिला तो उन्होंने कहा कि मुसलमानों के लिए तुमने बहुत काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed