एमटेक, एम-फार्मेसी के लिए सैंकड़ों ने दी परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मंगलवार को एमटेक और एम-फार्मेसी के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा ली। इसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिमला, सुंदरनगर, धर्मशाला और हमीरपुर परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। एम-फार्मेसी की 102 सीटें भरी जाएंगी। एमटेक की 288 सीटें भी प्रवेश परीक्षा के आधार पर भरी जाएंगी। प्रदेश में सभी टेक्निकल कोर्सों और व्यावसायिक कोर्सों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर एडमिशन का प्रावधान है।
सभी तकनीकी कोर्स प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के अधीन हैं। प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी भी तकनीकी विवि पर है। इसके चलते मंगलवार को तकनीकी विवि प्रदेश भर में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया। वर्तमान समय में प्रदेश के आठ तकनीकी कॉलेजों में एमटेक और चार कॉलेजों में एम-फार्मेसी की पढ़ाई हो रही है। इन सभी कॉलेजों में विद्यार्थियों की एडमिशन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होती है।
प्रदेश में इन विषयों में होती है एमटेक- प्रदेश में चल रहे आठ इंजीनियरिंग कॉलेजों में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, मेकेनिकल, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशंस, बायोटेक और फूड टेक्नोलॉजी में एमटेक होती है। इसके अलावा प्रदेश में चार कॉलेजों में एम-फार्मेसी की पढ़ाई हो रही है।
आंसर-की वेबसाइट पर डाली
हिप्र तकनीकी विवि ने 2 जून को प्रदेश भर में एम-फार्मेसी और एमटेक में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा ली। इसके लिए चार परीक्षा केंद्र स्थापित किए थे। एम-फार्मेसी और एमटेक दोनों कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला होता है।
- डा. वीपी पटियाल, परीक्षा नियंत्रक, हिप्र तकनीकी विवि हमीरपुर
प्रदेश तकनीकी विवि ने मई में विवि में विभिन्न पदों को भरने के लिए हुई छंटनी परीक्षा की आंसर-की वेबसाइट पर डाल दी है। तकनीकी विवि ने सहायक रजिस्ट्रार, सहायक लेखाकार, क्लर्क, कंप्यूटर असिस्टेंट एवं क्लर्क, सिस्टम एनालिस्ट और प्रोग्रामर के पदों को भरने के लिए 4 मई, 2015 को छंटनी एवं लिखित परीक्षा हुई थी। परीक्षा नियंत्रक डा. वीपी पटियाल ने बताया कि आंसर-की वेबसाइट पर डाल दी है। शीघ्र लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।