{"_id":"e5697e18b653c50051ac3d1e9ee92835","slug":"mphill-llm-result-declared-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलएम, एमफिल के रिजल्ट घोषित, देखें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एलएलएम, एमफिल के रिजल्ट घोषित, देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 06 Dec 2014 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने एलएलएम, एमफिल फिजिकल एजूकेशन का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने बताया कि अगस्त में हुई परीक्षा के घोषित नतीजों में एमफिल फिजिकल एजूकेशन प्रथम सत्र का परिणाम सौ फीसदी रहा है। एलएलएम दूसरे सत्र का परीक्षा परिणाम 90 फीसदी रहा है।
छात्रों को अंक तालिका भेजी जा रही है। ये रिजल्ट www.hpuniv.in पर भी चैक किया जा सकता है।
सेना भर्ती का परिणाम भी घोषित
वहीं, सेना भर्ती कार्यालय शिमला ने कल्पा स्टेडियम जिला किन्नौर में 17 से 19 जून 2014 के बीच सीधी भर्ती का आयोजन किया था। सेना ने जानकारी दी है कि यह परीक्षा सोल्जर क्लर्क और स्टोर कीपर तकनीकी के पदों पर भर्ती के लिए ली गई थी।
विज्ञापन
इसके लिए कॉमन एंट्रेंस परीक्षा 26 अक्तूबर 2014 को केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में हुई। इसमें सूर्य प्रकाश, गौतम सिंह, सूरज प्रकाश, अक्षय कुमार, नितेश कुमार, धन कुमार और ऋषभ कुमार को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। इन्हें आठ दिसंबर को असली दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय शिमला में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन