फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mphill entrance test in hp university.

एचपीयूः एक क्लिक में पढ़ें एडमिशन से जुड़ी दो खबरें

Tue, 22 Sep 2015 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 22 Sep 2015 09:52 AM IST
विज्ञापन
mphill entrance test in hp university.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पीजी सेंटर और धर्मशाला में इसी सत्र से शुरू किए गए एमफिल कोर्स में प्रवेश के लिए मंगलवार और बुधवार को एचपीयू परिसर में प्रवेश परीक्षाएं होंगी। एचपीयू की परीक्षा शाखा ने अंबेडकर भवन और लॉ ब्लॉक दो परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें डेढ़ हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


अधिष्ठाता अध्ययन वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक प्रो. लक्ष्मण सिंह की देख-रेख में होने वाली इस परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि परीक्षा सुबह और शाम के दो सत्रों में होगी। परीक्षा शेडयूल और रोलनंबर डिस्पैच कर दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों को भी ब्योरा भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


रीजनल सेंटर धर्मशाला में पहली बार प्रवेश
रीजनल सेंटर धर्मशाला में पहली बार पांच विषयों में एमफिल कोर्स शुरू होगा। इनमें राजनीति शास्त्र, गणित, अर्थशास्त्र और इंग्लिश विषय के लिए ही कुल 17 आवेदन आए, जिनकी परीक्षा हो रही है। वाणिज्य विषय में एमफिल के लिए कोई आवेदन नहीं आया था।

किस विषय में कितने परीक्षार्थी लेंगे भाग
22 सितंबर को सुबह के सत्र में होने वाली प्रवेश परीक्षा में बॉटनी में 67, राजनीति शास्त्र में 245, केमिस्ट्री में 90, जूलॉजी में 38, साइकोलॉजी में 17 परीक्षार्थी। शाम 2 बजे के बाद के सत्र में इतिहास में 80, परफार्मिंग आर्ट में 35, कॉमर्स में 240, इंग्लिश में 190, फिजिकल एजूकेशन में 40 परीक्षार्थी होंगे।

23 सितंबर को सुबह के सत्र में फिजिक्स में 85, मैथेमेटिक्स में 130, बायोटैक में 41, हिंदी में 175, संस्कृत 60, अर्थशास्त्र 160, जबकि 23 सितंबर को दोपहर बाद की प्रवेश परीक्षा में जियोग्राफी में 42, लोक प्रशासन में 25, समाजशास्त्र में 35, शिक्षा में एमफिल के 92 परीक्षार्थी भाग लेंगे। एचपीयू पीजी सेंटर में चल रहे एमटेक कंप्यूटर साइंस के लिए सौ आवेदनकर्ता छात्र 22 को परीक्षा देंगे। एलएलएम के कोर्स की परीक्षा 23 सितंबर को होगी।

इक्डोल से पीजी में प्रवेश की तारीख बढ़ाई
वहीं, प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) ने नए सत्र में स्नातकोत्तर कक्षाओं और कोर्स में प्रवेश लेने की तारीख 8 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। इक्डोल के निदेशक प्रो. प्रदीप वैद्य ने बताया कि एमए और एमएससी (गणित) डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश की तिथि पूर्व में 21 सितंबर तय की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 1500 रुपये लेट फीस के साथ आठ अक्तूबर तक प्रवेश ले सकते हैं। प्रोस्पेक्टस इक्डोल के काउंटर पर उपलब्ध करवाया है। क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला और इक्डोल के नोएडा केंद्र, नई दिल्ली के हिमाचल भवन के काउंटर पर भी प्रोस्पेक्टस उपलब्ध करवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed