{"_id":"f8a52542263026509a8c7805dbbec56b","slug":"movement-to-retreat-from-university-staff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन को लेकर विश्वविद्यालय कर्मचारियों का अहम फैसला! ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आंदोलन को लेकर विश्वविद्यालय कर्मचारियों का अहम फैसला!
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 23 Aug 2014 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में लगातार तीन हफ्ते तक चला कर्मचारियों का आंदोलन स्थगित कर दिया है। कर्मचारी नेताओं ने दावा किया है कि 21 अगस्त को आयोजित कर्मचारी शिकायत निवारण समिति की बैठक में मांगों को मान लिया गया है।
विज्ञापन
भरोसा दिलाया गया है कि 20 सितंबर तक कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर दिया जाएगा। लिहाजा, तब तक आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है।
एचपीयू के पीआरओ की ओर से जारी बयान में भी कहा गया है कि जेसीसी के अध्यक्ष डा. हितेश्वर ठाकुर, विश्वविद्यालय कोर्ट सदस्य तेज राम शर्मा और कार्यकारिणी परिषद सदस्य चौधरी वरयाम सिंह बैंस से प्रति कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान ने बातचीत की है।
विज्ञापन
इसमें जेसीसी नेताओं ने 20 सितंबर तक आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है। जेसीसी के साथ चर्चा में प्रति कुलपति ने विश्वास दिलाया है कि कर्मचारियों की सभी मांगों पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
मांगों को जल्द पूरा कर दिया जाएगा। प्रति कुलपति ने कर्मचारी नेताओं से प्रशासन को सभी मांगों को पूरा करने में सकारात्मक सहयोग करने की अपील भी की है।