फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   movement Over, admission began

आंदोलन खत्म, दाखिला शुरू

Sat, 27 Jul 2013 09:54 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sat, 27 Jul 2013 09:54 AM IST
विज्ञापन
movement Over, admission began

डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रों ने मांगे पूरी होने के बाद शुक्रवार को आंदोलन समाप्त कर दिया। कांग्रेस नेता साकेत बहुगुणा ने कॉलेज गेट का ताला खोलकर छात्रों के आंदोलन को समाप्त कराया। अब शनिवार से कॉलेज में एडमिशन फार्म मिलने लगेंगे। मंगलवार से न्यूनतम अर्हता के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

विज्ञापन


मेरिट के आधार पर दाखिले के विरोध को लेकर कॉलेज के छात्रों ने स्कूल में पिछले कई दिनों से तालाबंदी की हुई थी। इस संबंध में बृहस्पतिवार को छात्र संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला था। इस पर मुख्यमंत्री ने छात्रों को पिछले वर्ष की एडमिशन प्रक्रिया को बहाल कराने का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को कांग्रेस नेता साकेत बहुगुणा ने कालेज गेट एवं कार्यालयों का ताला खुलवाया। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में हर किसी को आंदोलन का अधिकार है। छात्र हित में जरूरत पड़ी तो वे भी छात्रों के साथ आंदोलन में उतरेंगे।
विज्ञापन


प्राचार्य ने साकेत को बताई समस्याएं
कॉलेज प्राचार्य डा.देवेंद्र भसीन ने कांग्रेस नेता साकेत बहुगुणा को कालेज की समस्याओं से अवगत कराया। प्राचार्य ने कहा कि कालेज में कक्षाओं की कमी है। प्रबंधन की ओर से तीन करोड़ रुपया मंजूर किया गया है। इसके बावजूद बजट की कुछ कमी है। इस पर साकेत ने स्टीमेट बनाकर देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से मिलेंगे एडमिशन फार्म
कालेज में शनिवार से एडमिशन फार्म और प्रोस्पेक्टस मिलने लगेंगे। कॉलेज में 24 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी।

लॉ के फार्म जमा करने की तिथि बढ़ी

एलएलबी प्रवेश परीक्षा के लिए शनिवार से फार्म मिलने लगेंगे। इसे जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर तीन अगस्त कर दी गई है, जबकि परीक्षा की निर्धारित तिथि 11 अगस्त होगी।

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा दाखिला
कालेज में अब पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दाखिला मिलेगा। बीए प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए इंटर में न्यूनतम 40 फीसदी, बीएससी में दाखिले के लिए 45 फीसदी और बीकॉम में दाखिले के लिए 45 फीसदी न्यूनतम अंक होने चाहिए।

अपना एडमिशन खुद कराएं छात्र : प्राचार्य

कॉलेज प्राचार्य डा.देवेंद्र भसीन ने कहा कि न्यूनतम अर्हता रखने वाले सभी छात्रों को कॉलेज में दाखिला मिल जाएगा। छात्र-छात्राएं खुद कॉलेज में आकर दाखिला लें। इसके लिए फार्म, ड्राफ्ट और पैसा किसी अन्य को न दें। ओएमआर शीट सावधानी से भरें और ड्राफ्ट के पीछे नाम और क्लास जरूर लिखें।


विधायक और छात्रों ने एक घंटे किया इंतजार

विधायक राजकुमार कालेज में दोपहर 12 बजे पहुंच गए थे, जो दोपहर एक बजे तक साकेत का इंतजार करते रहे। एक बजे साकेत पहुंचे तो औपचारिक रूप से बंद किए गए कालेज के गेट को खोला गया, हालांकि इससे पहले मुख्य गेट से सुबह से वाहनों की आवाजाही जारी थी।

खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed