फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   more than 5 thousand students will not be study BCom

5 हजार से अधिक बच्चे नहीं कर सकेंगे बीकॉम

Sun, 05 Jul 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Jul 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
more than 5 thousand students will not be study BCom

5 हजार से अधिक बच्चों का बीकॉम करने का सपना अधूरा रह जाएगा। शहर के सभी11 कॉलेजों में बीकॉम की जनरल कैटेगरी की सीटें पहली काउंसिलिंग में ही भर चुकी हैं। रिजर्व कैटेगरी में भी अधिकतर सीटें भरी जा चुकी हैं। लेकिन एडमिशन की कतार में अभी भी 5 हजार से अधिक स्टूडेंट्स हैं।

विज्ञापन


काउंसिलिंग शुरू होने से पहले हर कोई अपने एडमिशन की आस लगाए बैठा था। लेकिन पहली काउंसिलिंग ने ही उनके सपने को चूर-चूर कर दिया। ऐसे में अब या तो इन स्टूडेंट्स को बीकॉम का ख्याल मन से निकालना होगा और दूसरी स्ट्रीम चुननी होगी। या फिर बीकॉम करने के लिए शहर से बाहर जाना होगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में बीकॉम करने के दरवाजे इनके लिए बंद हो चुके हैं। चंडीगढ़ के 11 कॉलेजों की करीब 2340 सीटों के लिए 8 हजार स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था। एक से 4 जुलाई के बीच हुई पहली काउंसिलिंग में ही सभी कॉलेजों की रिजर्व कैटेगरी की कुछ सीटों को छोड़कर बाकी भर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग में पहुंचे स्टूडेंट मोहित ने बताया कि उसका स्कोर 91 प्रतिशत है। लेकिन 11 कॉलेजों में कहीं भी एडमिशन नहीं मिला। उसने अपनी अभी तक की पढ़ाई चंडीगढ़ से ही की है। लेकिन अब बीकॉम के लिए बाहर दाखिला लेना होगा। मोहित ने बताया कि बीकॉम की सीटें बढ़ाई जाने चाहिए।

प्राइवेट कॉलेज विकल्प: चंडीगढ़ में दाखिला नहीं मिलने पर स्टूडेंट्स के लिए शहर से बाहर ट्राइसिटी में स्थित प्राइवेट कॉलेज ही विकल्प हैं। इन कॉलेजों में अभी भी दाखिला प्रक्रिया चल रही है।


आर्यंस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, बद्दी यूनिवर्सिटी और एसडी कॉलेज लांडरा भी स्टूडेंट्स के लिए विकल्प हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed