{"_id":"a53111bae13dd1ee1af64165ef303828","slug":"more-than-17-thousand-candidate-will-give-set-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार 17 हजार 382 युवाओं ने दिया सेट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इस बार 17 हजार 382 युवाओं ने दिया सेट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 19 Jul 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में 17 हजार 382 उम्मीदवारों ने रविवार को स्टेट लेवल इलिजिबिलिटी टेस्ट (सेट) दिया। इसे छह शहरों के विभिन्न केंद्रों में लिया गया। शिमला, मंडी, सुंदरनगर, कांगड़ा और पालमपुर में परीक्षा ली गई। यह परीक्षा महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की पात्रता को ली जाती है।
विज्ञापन
इसके लिए 18,935 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। 1553 के आवेदन रद्द हो गए। परीक्षा के लिए तीन पेपर लिए गए हैं। एक 10 से सवा 11, दूसरा साढे़ 11 से 12.45 और तीसरा 2.30 से 5.00बजे के बीच करवाया गया। प्रदेश लोक सेवा आयोग 19 विषयों में स्टेट इलिजिबिलिटी टेस्ट (सेट) का आयोजन करने जा रहा है।
विज्ञापन
ये विषय केमिकल साइंस, अंग्रेजी, लाइफ साइंसेज, कॉमर्स, इकोनोमिक्स, भूगोल, हिंदी, इतिहास, मेथेमेटिकल साइंसेज, संगीत, फिजिकल साइंसेज, फिजिकल एजूकेशन, समाजशास्त्र, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, कंप्यूटर एप्लीकेशंस, टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट और जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशंस के लिए हुई।
विज्ञापन