{"_id":"2c8f010cc0ad3cc65da4a3057022ad3a","slug":"more-seats-for-phd-in-lucknow-university-for-jrf-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉन जेआरएफ के लिए फिजिक्स में सबसे ज्यादा सीटें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नॉन जेआरएफ के लिए फिजिक्स में सबसे ज्यादा सीटें
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
Updated Sat, 02 Nov 2013 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में नॉन जेआरएफ स्टूडेंट के लिए पीएचडी के फॉर्म ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। सेकंड फेज में नॉन जेआरएफ स्टूडेंट के लिए सबसे अधिक 35 सीटें फिजिक्स में खाली हैं।
विज्ञापन
इसके बाद 26 सीटें केमेस्ट्री में खाली हैं।
फर्स्ट फेज में पीएचडी की करीब 100 सीटें जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) पास स्टूडेंट से भरी गई हैं। पीएचडी में कुल 437 सीटों में से अब लगभग 337 खाली हैं।
विज्ञापन
इसमें सेकंड फेज में 30 विषयों में नॉन जेआरएफ स्टूडेंट और 10 विषयों में जेआरएफ पास स्टूडेंट प्रवेश परीक्षा देंगे।
फर्स्ट फेज में सिर्फ उन्हीं कोर्सेज की सीटें भरी हैं जिसमें जेआरएफ पास स्टूडेंट की संख्या सीटों से कम थी।
एलयू प्रशासन पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 15 से 24 नवंबर के बीच अलग-अलग आयोजित करेगा। प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इसमें कई स्टूडेंट मल्टीपल सब्जेक्ट में दाखिले के लिए आवेदन करेंगे।
विज्ञापन
एलयू के प्रवेश समन्वयक प्रो. एनके खरे कहते हैं कि नॉन जेआरएफ स्टूडेंट के ऑनलाइन फॉर्म 31 अक्तूबर से ही मिल रहे हैं। प्रो. खरे के मुताबिक लविवि की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध है।
नॉन जेआरएफ यानी नेट, पीजी और एमफिल पास स्टूडेंट दाखिले के लिए फटाफट आवेदन करें। फिलहाल दस नवंबर तक फॉर्म उपलब्ध रहेंगे।
सामान्य व ओबीसी के लिए एक हजार रुपये व एससी-एसटी के लिए 500 रुपये फॉर्म की कीमत निर्धारित की गई है।
इन कोर्सों में सिर्फ जेआरएफ पास देंगे परीक्षा
प्राचीन भारतीय इतिहास व पुरातत्व, हिन्दी, मध्यकालीन एवं आधुनिक भारत, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केन्द्र, पापुलेशन एजुकेशन एंड रूरल डेवलपमेंट, कॉमर्स व बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में सिर्फ जेआरएफ पास ही परीक्षा देंगे।