फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More Facilities in Central State Liberary, Know Here

अब सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी में मिलेंगी ये सब सुविधाएं

Thu, 01 May 2014 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 May 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
More Facilities in Central State Liberary, Know Here

अब आप टीएस सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी सेक्टर-17 के रीडिंग रूम में लैपटाप भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप अपनी बुक ले जाकर यहां तैयारी कर सकते हैं। इसकी शुरुआत लाइब्रेरी में पिछले सप्ताह से शुरू कर दी गई है, जिसका फायदा लाइब्रेरी के मैंबर उठा सकते हैं।

विज्ञापन


यह जानकारी स्टेट लाइब्रेरियन सूरज पी नागपाल और अमेरिकन कॉनर के डायरेक्टर परवीन खुराना ने दी। लाइब्रेरी के रीडिंग रूम और दो सेक्शन में वाई फाई की भी सुविधा है। इस साल तीन लाख 84 हजार रुपये में रेनोवेट हुई इस लाइब्रेरी में कुल दो लाख 40 हजार किताबें हैं और इसके करीब 42 हजार मैंबर हैं।
विज्ञापन


अब रोज खुलेगी लाइब्रेरी
लाइब्रेरी अब पूरे सप्ताह खुलेगी। पहले शनिवार और रविवार को यह बंद रहती थी। रीडर्स की संख्या बढ़ने के कारण लाइबेरी प्रशासन ने इसे पूरे सप्ताह खोलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीडिंग रूम और अन्य सेक्शन में लगे एसी
लाइब्रेरी को पूरी तरह से एसी कर दिया गया है। गर्मी बढ़ने के साथ ही लाइब्रेरी के सेक्शन को एसी कर दिया गया है। रीडिंग रूम में दस एसी लगाए गए हैं।

अंग्रेजी टीचर्स के लिए शुरू करेंगे ऑनलाइन कोर्स
लाइब्रेरी अंग्रेजी टीचर्स के लिए ऑनलाइन कोर्स शुरू करने जा रही है। इसके जरिए टीचर्स को ऑनलाइन कोर्स करवा जाएगा। इस कोर्स में उन्हें टीचिंग स्किल और उनकी अंग्रेजी को ओर सुधारा जाएगा। इच्छुक शिक्षक लाइब्रेरी की वेबसाइट से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह कोर्स मुफ्त होगा। कोर्स में एडमीशन की तारीख 12 मई है। इच्छुक शिक्षक लाइब्रेरी से भी जानकारी ले सकते हैं।

कोट

लाइब्रेरी में रीडर्स की संख्या हर महीने बढ़ रही है। उनकी डिमांड को देखते हुए लाइब्रेरी को अपग्रेड किया जा रहा है।
-सूरज पी नागपाल, स्टेट लाइब्रेरियन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed