फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   money collected from children for principal birthday

मनमानीः प्रिंसिपल के बर्थडे पर बच्चों से वसूले रुपए

Wed, 16 Oct 2013 09:55 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 16 Oct 2013 09:55 AM IST
विज्ञापन
money collected from children for principal birthday

देहरादून में आए दिन निजी स्कूलों की मनमानी के कारनामे सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला हेल्पलाइन पर आ रही अभिभावकों की शिकायतें स्कूलों की पोल खोल रही हैं। निजी स्कूलों ने अभिभावकों से वसूली के ऐसे-ऐसे तरीके ईजाद कर लिए गए हैं कि कोई भी सुनकर हैरान हो जाए।

प्रशासन सख्त कदम उठाने को तैयार नहीं
एक स्कूल ने तो प्रिंसिपल के जन्मदिन के नाम पर ही बच्चों से रुपए जमा करवा लिए। इसके बावजूद शिक्षा विभाग और प्रशासन सख्त कदम उठाने को तैयार नहीं है।

मसूरी स्थित हैंपटन कोर्ट स्कूल में आए दिन होने वाली वसूली से अभिभावक खासे परेशान और नाराज हैं। एक अभिभावक ने बताया कि स्कूल की प्रिंसिपल का जन्मदिन आया तो हर बच्चे से वसूली की गई।
विज्ञापन


बच्चों की डायरी में लिखकर भेजा गया कि प्रिंसिपल के बर्थडे के लिए हर बच्चे को 60 रुपए देने हैं। इसके अलावा आए दिन स्कूल की ओर से अलग-अलग कारण बताकर वसूली की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत करने पर अभिभावकों को बच्चों का दाखिला किसी और स्कूल में कराने की सलाह दे दी जाती है। एसजीआरआर आवास विकास ऋषिकेश के एक अभिभावक ने शिकायत की है कि स्कूल में आरटीई वाले बच्चों से भी फीस वसूल की जा रही है।

अल्पसंख्यक आयोग नहीं देगा साथ
आरटीई नियमों का उल्लंघन कर माइनॉरिटी स्कूल होने का बहाना बनाने वाले स्कूलों की पैरवी अब अल्पसंख्यक आयोग भी नहीं करेगा। आयोग अध्यक्ष ने नरेंद्रजीत सिंह कहा कि आरटीई में हुई संशोधन सभी स्कूलों पर लागू होते हैं।

यदि कोई स्कूल नियमों का उल्लंघन कर बचाव के लिए माइनॉरिटी कवच का सहारा लेता है तो ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग पूरी तरह से नियमों और शिक्षा विभाग के साथ है।

सिर्फ मुस्लिम बच्चों को मिली बकरीद की छुट्टी
ईद उल अजहा की छुट्टी में भी पब्लिक स्कूलों की मनमानी सामने आई है। स्कॉलर्स होम स्कूल के अभिभावकों ने शिकायत की है कि स्कूल ने केवल मुस्लिम बच्चों को ही बकरीद की छुट्टी दी है जबकि यह सरकारी छुट्टी होती है।

अभिभावकों का आरोप है कि इस संबंध में शिकायत करने पर स्कूल की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्राचार्य सीबीएसई बोर्ड की सदस्य हैं, लेकिन फिर भी नियमों के साथ खिलवाड़ हो रहा है।


इस मामले में प्राचार्य छाया खन्ना से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। अभिभावकों ने प्रशासन से स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed