फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Models explained, is how Tue Planet

मॉडल बनाकर बताया, कैसा होता है मंगल ग्रह

Fri, 27 Dec 2013 09:39 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 27 Dec 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
Models explained, is how Tue Planet
दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के तीन दिवसीय फाउंडर्स-डे समारोह का वीरवार को शानदार आगाज हुआ।
विज्ञापन


इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब सरकार के मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा ने मंगल ग्रह से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर बने मॉडल्स की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

शनिवार तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में मंगल, मंगल रिकनिसेंस ऑर्बिटर, वातावरण, पोलर लैंडर, वाइकिंग ऑर्बिटर और लैंडर्स जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां देने वाले मॉडल प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन


यहां मार्स पाथफाइंडर, मार्स एक्सप्लोरेशन रोवर्स, मार्स साइंस लेबोरेटरी, मार्स रोवर्स स्काई क्रेन लैंडिंग और मार्स ऑर्बिटर मिशन (जिसका औपचारिक नाम मंगलयान है) पर इन्फोग्राफिक के बारे में जानकारी देने वाले मॉडल सहित तमाम जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी में वर्ष 1965 के दौरान शुरू हुए मंगल अभियान (जब पहला मंगल मिशन वहां भेजा गया था) से पांच नवंबर 2013 तक इस क्षेत्र में हासिल तमाम उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

हाल ही में आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा लांचिंग पैड से भेजे गए भारत के मंगल यान की सभी जानकारियों को भी शामिल किया गया है। क्योरिओसिटी रोवर का वर्किंग मॉडल इस प्रदर्शनी में सबके आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसकी पृष्ठभूमि को मंगल की तस्वीरें और मंगल ग्रह की गहरी खाइयों आदि से सजाया गया है।

अपने संबोधन में एनके शर्मा ने कहा, ‘मुझे मंगल पर आधारित प्रदर्शनी में आने की अपार खुशी है। इसमें साफ नजर आता है कि वर्तमान में विद्यार्थी मंगल ग्रह और अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियों को जानने को लेकर कितने उत्सुक हैं। इसमें उनका गजब का आत्मविश्वास भी साफ झलकता है।’

‘कितने पाकिस्तान’ का मंचन कल
तीन दिवसीय समारोह के बारे में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर मितुल दीक्षित ने बताया कि प्रदर्शनी का पहला दिन बच्चों के लिए शानदार अनुभव वाला रहा।


दूसरे दिन यहां रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे, जबकि तीसरे दिन देश के जाने माने लेखक कमलेश्वर के लिखे चर्चित उपन्यास ‘कितने पाकिस्तान’ का स्कूल के 350 बच्चे मंचन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed