{"_id":"0ac658959ed3736a024a0f50e8931ac1","slug":"mobile-ban-in-dehradun-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में नहीं सुनाई देगी मोबाइल की ट्रिन-ट्रिन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
स्कूलों में नहीं सुनाई देगी मोबाइल की ट्रिन-ट्रिन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 24 Aug 2014 02:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के स्कूलों में छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाओं के सामने आने के बाद शिक्षा निदेशालय ने छात्रों और शिक्षकों के स्कूल परिसर में मोबाइल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
छेड़छाड़ के मामले चिंता का विषय
निदेशक सीएस ग्वाल की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है। शिक्षा निदेशक ने कहा कि स्कूलों में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले चिंता का विषय हैं। अधिकतर मामलों में मोबाइल के इस्तेमाल की बात सामने आई है।
विज्ञापन
ऐसे में प्रदेश के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों को सीईओ के माध्यम से निर्देश जारी किया गया है। कहा गया है कि ऐसा कोई मामला सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
छात्राओं से छेड़खानी के मामलों में रोकथाम का भी निर्देश दिया गया है। जीआईसी बुल्लावाला में छात्रा से शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ के आरोप के मामले में शिक्षा निदेशक ने कहा कि अभी उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई। शिकायत आने पर निश्चित रूप से शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बगैर अनुमति न मिलें
शिक्षा निदेशक ने यह भी निर्देश दिया है कि शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी उचित माध्यम से अनुमति लिए बिना शासन स्तर पर अधिकारियों से सीधे संपर्क न करें। मुलाकात के लिए अनुमति के बाद ही जाएं।