{"_id":"5aeab62d7adcc7753502a8906c74c09a","slug":"mobile-app-for-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अभिभावक होंगे मोबाइल एप से अपडेट, जानिए कैसे ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब अभिभावक होंगे मोबाइल एप से अपडेट, जानिए कैसे
रूबी सिंह /अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Apr 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में होने वाले इवेंट, पेरेंट्स टीचर मीटिंग से लेकर सेमिनार, बच्चों और स्कूल से जुड़ी अन्य गतिविधियों की जानकारी अब अभिभावकों को घर बैठे-बैठे मिल सकेगी, वो भी उनके मोबाइल पर। इससे अभिभावक स्कूल से अपडेट रहेंगे। साथ ही उन्हें अपने बच्चे की स्कूल से जुड़ी हर गतिविधि की जानकारी भी मिलती रहेगी।
इस सेशन से यह हाईटेक सुविधा मिलने जा रही है विवेक हाई स्कूल सेक्टर-38 के अभिभावकों को। उनके लिए स्कूल मैनेजमेंट ने एक खास मोबाइल एप बनाई है। यह एप स्कूल के हर अभिभावक के मोबाइल में होगी, जिससे अब वे स्कूल से हर समय संपर्क में रहेंगे।
अभिभावकों को दी जाएगी हर जानकारी
स्कूल के चेयरमैन एचएस मामिक ने बताया कि यह एप बच्चों के अभिभावकों के लिए खास तौर पर तैयार की गई है। इसे हर अभिभावक के मोबाइल पर डाउनलोड किया जाएगा। यह एप 13 अप्रैल के बाद लांच की जाएगी।
विज्ञापन
इस एप में स्कूल की लाइब्रेरी, स्टाफ, नई योजनाएं, सेमिनार, स्पोर्ट्स मीट, एग्जाम, टेस्ट और पेरेंट्स टीचर मीटिंग से लेकर तमाम जानकारियां शामिल होंगी। इस एप को सिर्फ अभिभावक ही प्रयोग कर सकते है।
यह एप एंड्रॉयड मोबाइल या आई फोन में डाउनलोड होगी। चेयरमैन ने कहा कि वर्तमान समय में हर अभिभावक बिजी है। इस बिजी रूटीन में कई बार अभिभावक स्कूल से संपर्क नहीं कर पाते हैं। इसलिए यह एप बनाई गई है, ताकि हर अभिभावक कहीं से भी अपने बच्चे की जानकारी ले सके।