फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mobile app for delhi university admission

अब मोबाइल एप से लीजिए डीयू में एडमिशन

Wed, 11 Jun 2014 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jun 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
mobile app for delhi university admission

दिल्ली विवि में आगामी दो जून से शुरु होने जा रही दाखिला प्रक्रिया के तहत अब आवेदन फॉर्म को मोबाइल एप के जरिए भरा जा सकेगा।

विज्ञापन


इतना ही नहीं बल्कि ऑनलाइन आवेदन के लिए ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे। हालांकि इसके लिए छात्रों को इंटरनेट की आवश्यकता पड़ेगी। दिल्ली विवि प्रशासन ने दाखिला प्रक्रिया को आसान व स्टूडेंट फ्रेंडली बनाने के लिए एन्ड्रॉयड एप्लीकेशन मोबाइल एप जारी किया है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी एडमिशन 2014 (डूगा) नाम के इस ऐप की मदद से दाखिले की जानकारी व हर समस्या का समाधान मोबाइल फोन पर महज एक टच के जरिए हो जाएगा।

डिप्टी डीन छात्र कल्याण डॉ गुरप्रीत सिंह टुटेजा और स्टूडेंट वॉलेंटियर द्वारा इस ऐप को एक सप्ताह में तैयार किया है। डॉ टुटेजा ने इस एप की औपचारिक शुरुआत के मौके पर बताया कि इस एप के माध्यम से डीयू दाखिला प्रक्रिया से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन


इस एप से उन्हें एक टच पर ही पता चल जाएगा कि फॉर्म कहां से मिलेंगे, विश्वविद्यालय में कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध है, दाखिला कार्यक्रम का शेड्यूल कया है, ग्रेजुएशन के छात्रों को मिलने वाली डिग्री को लेकर क्या व्यवस्था है, महिला कॉलेज कौन से हैं, नार्थ, साउथ, ईस्ट, व वेस्ट में कौन से कॉलेज उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा डीयू की अधिकारिक वेबसाइट पर एक टच से ही पहुंचा जा सकेगा। डीयू वेबसाइट पर उपलबध इस ऐप से कुछ जानकारी लेने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता होगी जबकि कुछ जानकारी बिना इंटरनेट के ही मिल जाएगी। इसके अलावा कॉलेज के लोकेशन की जानकारी, नए नोटिफिकेशन, ओपन डेज, एफएकयू, एफवाईयूपी, व दाखिले के आधार के बारे में भी जाना जा सकेगा।
 
ईमेल व एसएमएस भी कर सकते हैं

डीयू वेबसाइट के जरिए इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है। इसके जरिए छात्र प्रशासन को ईमेल व एसएमएस भी भेज सकते हैं। इसे एक बार डॉउनलोड करने के बाद रोजाना दिन में एक बार ही इंटरनेट का इस्तेमाल कर रिफ्रेश करना होगा। इस प्रक्रिया के जरिए रोजाना एप में अपडेट हो रही जानकारियां छात्रों को आसानी से प्राप्त हो जाएगी। प्रशासन को ईमेल व एसएमएस के जरिए भेजी गई समस्या का समाधान 24 घंटे के भीतर हो जाएगा। डीयू प्रशासन इसे डीयू फेसबुक से जोड़ने की योजना पर भी काम कर रहा है।


कटऑफ मेरिट भी एप पर

आवेदन के बाद कॉलेजों में दाखिले के लिए जारी होने वाली कट ऑफ की जानकारी भी ऐप पर मिल जाएगी। कट ऑफ को देखने के लिए छात्र को कॉलेज-कॉलेज चक्कर नहीं लगाने होगी बल्कि एप के जरिए किसी भी कॉलेज की वेबसाइट पर जाया जा सकता है। इसके कारण किसी भी कॉलेज की कट ऑफ देख पाना आसान कर दिया गया है। इस 5 एमबी के एप में कॉलेजों की वेबसाइट, टेलीफोन नंबर व उनके पतों की जानकारी भी आसानी से ली जा सकती है। इस तरह से अलग-अलग कॉलेज की वेबसाइट पर जाने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed