फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mkp live election update in dehradun

एमकेपी छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने किया 'क्लीन स्वीप'

Fri, 30 Aug 2013 07:11 PM IST
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून Updated Fri, 30 Aug 2013 07:11 PM IST
विज्ञापन
mkp live election update in dehradun

राजधानी देहरादून के एमकेपी पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने एक बार फिर परचम लहराया है। एबीवीपी के सभी प्रत्याशियों को चुनाव में जीत मिली है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई लेकिन वोटिंग प्रतिशत केवल 30 प्रतिशत ही रहा। 750 मतदाताओं ने 19 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया।

विज्ञापन


एमकेपी में चुनाव के लिए चार बूथ बनाए गए थे। सुबह साढ़े दस बजे चुनाव शुरू होते ही छात्राओं की भीड़ वोट डालने के लिए उमड़ पड़ी। तय समय में चुनाव कराने के लिए कॉलेज प्रशासन ने चारों बूथों के भीतर एक-एक बूथ और बढ़ा दिया। बावजूद इसके दो बजे तक वोटिंग जारी रही। तीन बजे से कॉलेज में चुनावी मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन


पढ़ें: इन दिनों 'नेताजी' यहां हैं बिजी
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन घंटे चली मतगणना के बाद अध्यक्ष सहित सभी पदों पर एबीवीपी ने अपना परचम लहराया। अध्यक्ष पद की एबीवीपी प्रत्याशी तृप्ति ध्यानी सर्वाधिक 105 मतों के अंतर से जीती। जबकि उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रियंका लखेड़ा अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी हीना परवीन से 93 मतों के अंतर से जीती। महासचिव पद पर संगीता सजवाण ने 94 मतों से जीत दर्ज की।

छह पदों में से पांच पर कब्जा
विवि प्रतिनिधि पद पर किरन चौहान ने 59 वोट से जीत दर्ज की। कार्यकारिणी सदस्यों में छह पदों में से पांच पद एबीवीपी ने कब्जाए। कॉलेज में गत वर्ष करीब 450 मतदाताओं ने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया था लेकिन इस वर्ष 2557 वोटरों में से 750 ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। विजेता छात्राओं ने जीत का श्रेय कॉलेज प्रशासन और सभी छात्राओं को दिया। जीत के बाद छात्राओं ने कॉलेज में जमकर जश्न मनाया।

एमकेपी कॉलेज का चुनाव परिणाम
अध्यक्ष-
तृप्ति ध्यानी - 366 वोट
करिश्मा - 261

उपाध्यक्ष-
प्रियंका लखेड़ा - 418 वोट
हीना परवीन - 325 वोट

महासचिव-
संगीता सजवाण - 368 वोट
वर्षा अरोड़ा - 274 वोट

विवि प्रतिनिधि-

किरन चौहान - 365 वोट
आस्था ठाकुर - 306 वोट

कार्यकारिणी सदस्य-
नेहा थापा - 592 वोट
शिल्पा थापा - 473 वोट
अनामिका वर्मा - 522 वोट
गरिमा चावला - 540 वोट
प्रियांजली शर्मा - 553 वोट
सिमरन कौर - 477 वोट

निर्विरोध निर्वाचित
चंदर कपूर - कोषाध्यक्ष
आसमां अंसारी - सहसचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed