{"_id":"58ba1b5ca58fe46fcc0fe1f15ab08c7c","slug":"misuse-of-govt-donation-in-punjab-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"RTI में खुलासा, पीयू में सांसद निधि का दुरुपयोग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
RTI में खुलासा, पीयू में सांसद निधि का दुरुपयोग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 09 Apr 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. राजेंद्र सिंगला ने पंजाब यूनिवर्सिटी में सांसद विकास निधि के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। आरटीआई के तहत पीयू से मांगी जानकारी में मौजूदा सांसद पवन कुमार बंसल की ओर से सांसद विकास निधि से सात लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन
इस पैसे का उपयोग सेक्टर-25 पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित साउथ कैंपस में डेंटल इंस्टीट्यूट में बस खरीद के लिए होना था।
डॉ. सिंगला ने बताया कि 2010 में मरीजों को लाने ले-जाने के लिए 6,77,285 रुपये की बस चेसिस खरीदी। लेकिन, चार साल से खरीदी गई बस आज भी पीयू के डेंटल परिसर में धूल फांक रही है।
विज्ञापन
सिंगला ने कहा कि डेंटल इंस्टीट्यूट ने चैसिस पर बॉडी नहीं लगने के कारण आरसी और लॉगबुक भी उपलब्ध नहीं कराई। सिंगला ने कहा कि पीयू ने पब्लिक फंड के बारे में सरकार से ही जानकारी लेने की बात कहते हुए अन्य सूचना देने से मना कर दिया।
विज्ञापन