फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mistake in Uttarakhand Subordinate Services Selection Commission.

SSSC ने परीक्षा में पूछे ऐसे सवाल कि होना पड़ा शर्मिंदा

Thu, 21 Jan 2016 09:19 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 21 Jan 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
mistake in Uttarakhand Subordinate Services Selection Commission.

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (एसएसएससी) की पहली की परीक्षा में चार सवाल गलत पूछ लिए गए। इस परीक्षा में अपनी गलती मानते हुए आयोग ने साफ कर दिया है कि इन चार सवालों के समान अंक सभी अभ्यर्थियों को दिए जाएंगे। अब अभ्यर्थी ने कोई भी जवाब भरा हो, उसे अंक जरूर मिलेंगे।

विज्ञापन


एसएसएससी की समूह-ग की सहायक लेखाकार कोड-2 की परीक्षा 17 जनवरी को प्रदेशभर में आयोजित की गई थी। परीक्षा में उस वक्त अभ्यर्थी परेशान हो गए जब चार सवाल ऐसे आए, जिनके जवाब मैच नहीं कर रहे थे। मामले की जानकारी आयोग को मिली तो उसने इसकी जांच कराई।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि पहली पाली के प्रथम प्रश्नपत्र में चार सवाल ऐसे आ गए, जिनके विकल्प मैच नहीं हो रहे थे। आयोग ने हाल ही में परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गलत सवालों पर अभ्यर्थियों को मिलेंगे चार समान अंक

mistake in Uttarakhand Subordinate Services Selection Commission.

बताया गया है कि आयोग ने गलती स्वीकारते हुए सवालों के जवाब डिलीट दर्शाए हैं। अब इन चार जवाबों के सापेक्ष सभी अभ्यर्थियों को चार समान अंक दिए जाएंगे। जिस भी अभ्यर्थी ने इन सवालों का जो भी जवाब दिया होगा, उन सभी के लिए कॉमन मार्किंग होगी।

किस सेट में कौन सा सवाल गलत
प्रथम पाली के सेट ए में सवाल नंबर 75, 76, 77 और 78 सवाल के जवाब गलत हैं। सेट बी में सवाल नंबर 60, 61, 62 और 63 को डिलीट दर्शाया गया है। सेट नंबर सी में सवाल नंबर 71, 72, 73 और 74 गलत आए हैं। सेट नंबर डी में सवाल नंबर 65, 72, 73 और 74 गलत हैं।

यहां देखें अपनी आंसर की : www.sssc.uk.gov.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed