फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mistake in cbse results

सीबीएसई की गलती भुगत रहे हैं छात्र

Sun, 22 Jun 2014 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 22 Jun 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
mistake in cbse results

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय से अभिभावक और छात्र निराश हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय कार्यालय जाएंगे अभिभावक
उनका कहना है कि क्षेत्रीय निदेशक मनोज श्रीवास्तव की ओर से दो बार वादा किए जाने के बावजूद परिणाम नहीं दिखाया जा रहा है। अब अभिभावक केंद्रीय कार्यालय का दरवाजा खटखटाने की योजना बना रहे हैं।

देहरादून रीजन से पहली बार 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया गया था। रिजल्ट में भारी गड़बड़ियां सामने आई थी। हजारों छात्रों के प्रैक्टिकल अंक मार्कशीट में नहीं जुड़ पाए थे।
विज्ञापन


अभिभावक व छात्रों ने हंगामा किया तो सीबीएसई दफ्तर को अपनी गलती का अहसास हुआ। जांच की गई तो पता चला कि क्षेत्रीय स्तर पर हुई चूक की वजह से गड़बड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम अभिभावकों ने क्षेत्रीय निदेशक मनोज श्रीवास्तव का दो बार घेराव किया। इस पर निदेशक ने आश्वासन दिया कि वे दस दिन के भीतर स्पेशल केस मानते हुए छात्रों का परिणाम दिखा देंगे।


छात्र हैं मायूस
अगर रिइवेल्यूएशन के बाद कुछ छात्रों का परिणाम चेंज हुआ तो उससे भी अपडेट करा दिया जाएगा। लेकिन एक माह बीतने के बावजूद छात्र मायूस हैं।

शनिवार को इन छात्रों की सूची जारी की जानी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अभिभावकों का कहना है कि अब वह क्षेत्रीय निदेशक की लचर कार्यप्रणाली की शिकायत सीबीएसई के दिल्ली कार्यालय में करेंगे।

अभिभावक सुशील कुमार, रमेश, मुकेश बिष्ट, स्वाती, आदित्य का कहना है कि क्षेत्रीय कार्यालय ने उनके बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed