फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mistake in cbse 12th and 10th result

CBSE: स्कूलों ने किया 2000 छात्रों रिजल्ट खराब

Sun, 01 Jun 2014 04:49 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 01 Jun 2014 04:49 PM IST
विज्ञापन
mistake in cbse 12th and 10th result

सीबीएसई बोर्ड के देहरादून रीजन से संबद्ध स्कूलों के दसवीं और 12वीं के छात्रों के रिजल्ट की गड़बड़ी जल्द ही दूर होगी। अब तक की जांच में इनकी संख्या 2000 से ज्यादा पाई गई है।

विज्ञापन


ये वे छात्र हैं, जिनका रिजल्ट स्कूलों की लापरवाही के चलते खराब हो गया है। बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक रिजल्ट की गड़बड़ी वाले छात्रों की संख्या बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन

प्रैक्टिकल अंक ही बोर्ड को नहीं

mistake in cbse 12th and 10th result

दरअसल, कई स्कूलों ने 10वीं के छात्रों के होम पैटर्न एग्जाम के गलत अंक बोर्ड को भेज दिए हैं। इससे छात्रों का सीजीपीए काफी गिर गया।

दूसरी ओर, कई स्कूलों ने 12वीं के छात्रों के प्रैक्टिकल अंक ही बोर्ड को नहीं भेजे। जब मामला उजागर हुआ तो सीबीएसई के दून रीजन ने संबंधित स्कूलों से अंकों का संशोधित रिकार्ड मांगा है।

केंद्रीय कार्यालय को जानकारी भेज दी गई है। जल्द ही छात्रों का संशोधित रिजल्ट जारी किया जाएगा। दसवीं के ऐसे छात्रों की संख्या करीब 1500, जबकि 12वीं के छात्रों की 500 से अधिक बताई जा रही है।

बोर्ड ने नहीं किया स्कूलों का खुलासा

mistake in cbse 12th and 10th result

10वीं के संशोधित अंक भेजने वाले स्कूलों की संख्या 15 और 12वीं के अंक भेजने वाले स्कूलों की संख्या दस है।

वहीं बोर्ड कार्यालय में शनिवार शाम भी अंकों का मिलान जारी था। इसके बाद छात्रों के रिजल्ट के साथ खिलवाड़ करने वाले स्कूलों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

हालांकि अभी बोर्ड ने इसका खुलासा नहीं किया है कि जिन स्कूलों के रिजल्ट में गड़बड़ी पाई गई है वह उत्तराखंड और यूपी के किन-किन जिलों के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed