{"_id":"0c486d7a5a0979e46f48f79b73d35da2","slug":"mistake-correction-in-jee-mains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेनः गलतियों में सुधार का आखिरी मौका","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जेईई मेनः गलतियों में सुधार का आखिरी मौका
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 10 Jan 2015 09:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन) के लिए आवेदन करते वक्त गलती करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। इसके लिए बोर्ड वेबसाइट पर 19 जनवरी से लिंक खोलेगा।
विज्ञापन
ऐसे करें सुधार
जेईई मेंस आयोजक सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) से जारी जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन में गलती करने वाले अभ्यर्थी सुधार कर सकते हैं। बोर्ड से केवल एक त्रुटि सुधार मौका 19 जनवरी से 31 जनवरी के बीच दिया जाएगा।
विज्ञापन
अभ्यर्थी वेबसाइट पर पंजीकरण संख्या डालकर अपना आवेदन चेक कर सकते हैं। नाम, पिता का नाम, पता आदि में गलती हुई है तो वह इसे ऑनलाइन सुधार सकते हैं। इसकी एक प्रिंट कॉपी अपने पास रखनी होगी।
विज्ञापन
बोर्ड के साफ निर्देश हैं कि किसी भी छात्र को 31 जनवरी के बाद त्रुटि सुधार का मौका नहीं मिलेगा। दूसरी ओर तमाम आवेदन ऐसे भी प्राप्त हुए हैं, जिनमें छात्रों की फोटो या तो साफ नहीं है या आधी ही अपलोड हो पाई है।
ऐसे छात्रों को बोर्ड मोबाइल एसएमएस और ईमेल से सूचना भेज रहा है। सूचना के बाद अभ्यर्थी तस्वीर दोबारा अपलोड कर सकते हैं। बता दें कि जेईई मेंस ऑफलाइन परीक्षा चार अप्रैल और ऑनलाइन परीक्षा 10 और 11 अप्रैल को कराई जाएगी।
यहां से करें त्रुटि सुधार : www.jeemain.nic.in