{"_id":"3c05438c45558a0eacf889de56a58865","slug":"mistake-correction-in-aipmt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIPMT: दो बार शुल्क जमा हुआ तो वापस होगा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
AIPMT: दो बार शुल्क जमा हुआ तो वापस होगा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 12 Jan 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन
एमबीबीएस और बीडीएस दाखिले की ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) में कुछ गलतियों पर सीबीएसई सहूलियत देगा तो कुछ गलतियां सुधारी नहीं जा सकेंगी। इस संबंध में सीबीएसई ने नई प्रश्नोत्तरी (एफएक्यू) जारी की है। इसमें कई सवालों के जवाब बोर्ड ने दिए हैं।
विज्ञापन
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को बताया है कि अगर ऑनलाइन शुल्क जमा करते वक्त गलती से दो बार शुल्क जमा हो जाए तो चिंतित होने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में बैंक उसे वेरिफाई करेगा और स्वत: आवेदक के खाते में रकम चली जाएगी। कुछ अभ्यर्थियों के फोटो संबंधी सवाल पर बोर्ड ने साफ किया है कि अगर कोई अभ्यर्थी फोटो अपलोड करते वक्त उस पर अपना नाम और तिथि डालना भूल गया है तो वह चिंतित न हो।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए ऐसे अभ्यर्थियों को एक निर्धारित परफॉर्मा में अपना नाम और फोटो हर हाल में देना होगा। अगर किसी अभ्यर्थी को पेपर अंग्रेजी में देना है और गलती से माध्यम हिंदी भर दिया है तो ऐसे अभ्यर्थी परेशान न हों, उन्हें हिंदी वाला पेपर दोनों माध्यमों में मिलेगा। लेकिन अगर किसी अभ्यर्थी को पेपर हिंदी में देना है और गलती से अंग्रेजी पर टिक कर दिया है तो उन्हें कोई राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
उन्हें प्रश्न पत्र अंग्रेजी में ही दिया जाएगा। अगर कोई अभ्यर्थी अपना परीक्षा केंद्र बदलना चाहता है तो उसे कोई मौका नहीं दिया जाएगा। क्वालिफिकेशन कोड में भी तब्दीली नहीं की जा सकेगी।
बलूनी क्लासेज के एमडी विपिन बलूनी ने बताया कि अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन से पहले पूरे दिशा निर्देश अच्छी तरह से पढ़ लेने चाहिए। फिर भी अगर समस्या है तो वेबसाइट पर कुछ फोन नंबर दिए गए हैं, इन पर जानकारी हासिल की जा सकती है। इंफॉर्मेशन बुलेटिन में भी सभी जानकारियां दी गई हैं।