फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mission admission

जल्दी करें, फॉर्म लेने का आज है आखिरी मौका

Fri, 08 Nov 2013 09:24 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 08 Nov 2013 09:24 AM IST
विज्ञापन
mission admission

बेटियों को शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों में दाखिला दिलाने की मुहिम में

विज्ञापन
गुरुवार को लॉरेटो कॉन्वेंट और सेंट एग्नेस में अभिभावकों की भीड़ उमड़ी।

लॉरेटो कॉन्वेंट में सुबह 8 बजे से ही अभिभावक गेट पर जमा हो गए। जैसे ही कॉलेज का गेट खुला आगे निकलने की होड़ में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कई महिलाएं गिर पड़ीं।

भीड़ से परेशान कई महिलाओं के आंसू निकल आए। दोनों स्कूलों में शुक्रवार को एडमिशन फॉर्म मिलने का अंतिम दिन होगा।


पढ़ें- लॉ-मार्टीनियर में एडमिशन फॉर्म मिलना शुरू

सेंट एग्नेस डे में एडमिशन फॉर्म सुबह आठ से 10 बजे के बीच जबकि लॉरेटो कॉन्वेंट में आवेदन फॉर्म सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे के बीच मिलने थे।

दोनों स्कूलों के एडमिशन फॉर्म मिलने के समय में काफी अंतर था। इसके बावजूद कई बच्चों के अभिभावकों ने कॉलेज बांट रखे थे।

उदयगंज निवासी रामकृष्ण राय के अनुसार उन्होंने अपनी पत्नी को सुबह ही सेंट एग्नेंस पर एडमिशन फॉर्म लेने के लिए छोड़ दिया था और खुद लॉरेटो कॉन्वेंट पहुंच गए। कॉलेज का गेट सुबह 11 बजे खोला गया।


इससे पहले ही रोड पर खासी भीड़ जमा हो चुकी थी। जैसे ही गेट खुला अभिभावक अचानक टूट पड़े। भगदड़ में कई महिलाएं गिर पड़ीं। बच्चों को साथ लेकर आईं महिलाओं को भीड़ से काफी दिक्कतें हुईं।

पढ़ें- लॉमार्टीनियर में आज से मिलेंगे फॉर्म


कइयों के आंसू तक निकल आए। कॉलेज के अंदर छह काउंटरों पर एडमिशन फॉर्म देने की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद यहां गेट के बाहर तक लंबी लाइन लगी थी।

लॉरेटो कॉन्वेंट के मुकाबले सेंट एग्नेस डे में भीड़ कम थी। दोनों कॉलेजों में नर्सरी क्लास में दाखिले के लिए एडमिशन फॉर्म शुक्रवार को भी मिलेंगे। शुक्रवार के बाद फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed