फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mission admission: Starting admission in BCom from today

PU: बीकॉम में दाखिले का दौर आज से शुरू

Wed, 02 Jul 2014 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Jul 2014 10:08 PM IST
विज्ञापन
mission admission: Starting admission in BCom from today

पंजाब यू्निवर्सिटी (पीयू) स्थित इवनिंग विभाग और शहर के 11 प्राइवेट और सरकारी कालेज में बीकॉम में दाखिले का दौर वीरवार से शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन


पीयू प्रशासन ने बीकॉम काउंसिलिंग का शेडयूल जारी कर दिया है। काउंसिलिंग 3 जुलाई से पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित लॉ ऑडिटोरिमय में सुबह 9 बजे से शुरू होगी। बीकॉम की कुल 2100 सीटों के लिए पीयू प्रशासन ने आवेदन मांगे थे। 7500 से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


आज जनरल कोटे की 15 फीसदी सीटों पर दाखिला
वीरवार को काउंसिलिंग के पहले दिन चंडीगढ़ से बाहर (जनरल कोटे) की 15 फीसदी सीटों के लिए काउंसिलिंग होगी। जनरल कैटेगरी में सुबह 9 बजे 1 से 250 रैंक,11 बजे 251 से 350 और 1 बजे 351 से 500 रैंक वालों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 बजे एससी, एसटी, विकलांग, फ्रीडम फाइटर जैसे कोटे पर दाखिला दिया जाएगा। शाम 4 बजे से यूटी कोटे (85 फीसदी) में 1 से 150 रैंक वालों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है।

बीकॉम दाखिले के चीफ कोआर्डिनेटर प्रो.आरके गुप्ता ने काउंसिलिंग में आने वाले विद्यार्थियों के लिए खास हिदायतें दी हैं
- स्टूडेंट अपनी सभी मूल प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं।
- स्टूडेंट दिए गए समय के अनुसार ही काउंसिंलिंग के लिए पहुंचे।
- प्राइवेट कालेज के लिए 18 हजार और सरकारी के लिए 8 हजार फीस साथ लानी होगी।
- काउंसिलिंग में स्टूडेंट का खुद उपस्थित होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed