फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mission admission, parents have two more days

दाखिले की दौड़, अभिभावकों के पास दो दिन और

Wed, 18 Dec 2013 01:29 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Dec 2013 01:29 AM IST
विज्ञापन
mission admission, parents have two more days

शहर के प्राइवेट स्कूल में एंट्री लेवल क्लास में आवेदन की अंतिम तिथि बीत चुकी है। अभिभावकों के लिए अब सिर्फ शहर के चार कान्वेंट स्कूल में ही आवेदन का आखरी मौका बचा है।

विज्ञापन


सेक्टर-26 स्थित सेक्रेड हार्ट, सेक्टर-9 कॉर्मल कान्वेंट, सेक्टर-26 सेंट जोन और सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस स्कूल में एलकेजी और यूकेजी की 710 सीटों पर दाखिले के लिए अब सिर्फ दो दिन बचे हैं।
विज्ञापन


अभिभावक 19 दिसंबर तक ही आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। मंगलवार को भी कान्वेंट स्कूलों में आवेदन करने के लिए अभिभावकों की लंबी लाइनें लगी थी।

जानकारी अनुसार, प्रत्येक कान्वेंट स्कूल में 400 से अधिक आवेदन पहुंच चुके हैं। सेंट ऐंस स्कूल में अभी तक सबसे अधिक आवेदन फार्म जमा हुए हैं।

आज ही जमा करा दें फार्म
कान्वेंट स्कूलों में आवेदन जमा करने के लिए बुधवार और वीरवार का दिन ही बचा है। ऐसे में अभिभावक आखरी दिन की परेशानी से बचने के लिए बुधवार को ही फार्म जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 दिसंबर कान्वेंट स्कूलों की वेबसाइट से आवेदन फार्म डाउनलोड करने की सुविधा को हटा लिया गया। अब भी अभिभावक आवेदन फार्म के लिए बुकशॉप के चक्कर लगा रहे हैं।

एंट्री के लिए सिर्फ एक घंटा
चारों कान्वेंट स्कूलों ने आवेदन फार्म जमा करने के लिए अभिभावकों को सिर्फ 1 घंटे का समय दिया है। अभिभावकों को स्कूल के अंदर दोपहर बाद सिर्फ 3 से 4 बजे के बीच में ही एंट्री दी जाएगी।


इसके बाद आने वालों को किसी भी कीमत पर स्कूल के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। ऐसे में अभिभावक आधा घंटा पहले ही आवेदन फार्म जमा करने के लिए पहुंचे।

सेक्टर-32 सेंट ऐंस स्कूल में मोहाली से आवेदन फार्म जमा करने पहुंची सिम्मी ने बताया कि उन्हें फार्म जमा करने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा।

15 जनवरी को लकी ड्रा
कान्वेंट स्कूलों में 19 दिसंबर तक ही आवेदन फार्म जमा होंगे। करीब एक महीने बाद 15 जनवरी 2014 को कान्वेंट स्कूलों में लकी ड्रा निकलेगा। चारों कान्वेंट स्कूल ने लकी ड्रा का समय दोपहर बाद 3 बजे रखा है।

बेटी के लिए सेक्रेड हार्ट, कार्मल कान्वेंट और सेंट ऐंस स्कूल में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले अभिभावकों को लकी ड्रा के दिन खूब दौड़ लगानी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed