फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mission admission in dehradun

एडमिशन अपडेटः किस कॉलेज में क्या है हाल जानें...

Sun, 29 Jun 2014 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 29 Jun 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
mission admission in dehradun

गढ़वाल विवि से संबद्ध कॉलेजों में एडमिशन के लिए को 50 रुपए अतिरिक्त खर्च करने होंगे। विवि ने कई साल बाद परीक्षा शुल्क 610 से बढ़ाकर 660 कर दिया है।

विज्ञापन


एसजीआरआर कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि प्रास्पेक्टस में ही यह जानकारी दे दी गई है। ताकि बाद में कोई विरोध न करे।

तीन दिन में बिके 570 प्रास्पेक्टस
डीबीएस पीजी कॉलेज में तीन दिन में 570 प्रास्पेक्टस बिक गए हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कॉलेज समय में छात्र प्रास्पेक्टस खरीद सकते हैं।
विज्ञापन


पहले दिन कुछ प्रास्पेक्टस की कमी पड़ी थी, लेकिन अब पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

एसजीआरआर में पंजीकरण कल से
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में पहले ही दिन 50 प्रॉस्पेक्टस बिक गए। कालेज कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि सोमवार से प्रास्पेक्टस जमा होने शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नए सत्र के लिए मेरिट सूची जारी की जाएगी। हालांकि कॉलेज में सुबह से ही छात्र प्रास्पेक्टस लेने को खड़े थे लेकिन दोपहर बाद बिक्री शुरू हो पाई।

एमकेपी में तय नहीं सीटें
एमकेपी कॉलेज में 30 जून से प्रास्पेक्टस का आवंटन शुरू होगा। मुश्किल यह है कि कॉलेज को पता नहीं कि उनकी अनुमन्य सीटें कितनी हैं। इसके लिए शनिवार को वर्ष 1970 तक के रिकॉर्ड खंगाले गए।

लेकिन कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं मिला कि कॉलेज में अनुमन्य सीटें कितनी हैं। केवल दाखिलों की संख्या ही पता चल पाई।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. इंदु सिंह ने बताया कि जल्द ही गढ़वाल विवि की टीम कॉलेज का दौरा कर सीटों का निर्धारण करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed