फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mission admission 2014

वाह! एक फॉर्म से पाएं 13 कॉलेजों में दाखिले का मौका

Sun, 08 Jun 2014 01:48 PM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Jun 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
mission admission 2014

अगर आप स्नातक स्तर के प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। सिर्फ एक फॉर्म भरकर 13 कॉलेजों में दाखिले का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन


इसमें बीबीए, बीबीए (एमएस), बीबीए टूरिज्म, बीसीए, बीजेएमसी व बीकॉम ऑनर्स की 1,980 सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा।

नेशनल पीजी कॉलेज की ओर से आयोजित लखनऊ यूनिवर्सिटी एसोसिएट कॉलेज मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (लुआक्मैट) के तहत यह मौका स्टूडेंट को मिलेगा।

यहां से लें पूरी जानकारी

mission admission 2014

ऑनलाइन फॉर्म मिलने की अंतिम तारीख 14 जून है और 16 जून तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकेंगे।

ऑनलाइन फॉर्म की कीमत 800 रुपये निर्धारित की गई है। 21 जून को दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी और एक जुलाई को प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा।

नेशनल पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि कोर्स में दाखिले के लिए नौ जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक काउंसलिंग होगी।

स्टूडेंट नेशनल पीजी कॉलेज की वेबसाइट www.npgclko.org पर ऑनलाइन आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। इसमें दाखिले से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहीं सीटें और कोर्स

mission admission 2014

- नेशनल पीजी कॉलेज : बीबीए में 60 सीटें, बीबीए (एमएस) में 60 सीटें, बीसीए व बीकॉम ऑनस में 60 सीटें हैं।  
- बोरा इंस्टीट्यूट : बीबीए में 60 सीटें हैं।
- सिटी कॉलेज : बीबीए व बीसीए में 60 सीटें हैं।
- लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज : बीबीए में 60, बीसीए व बीकॉम ऑनर्स में 60 सीटे हैं।
- लखनऊ पब्लिक कॉलेज : बीसीए व बीकॉम ऑनर्स में 60 सीटें हैं।
- मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज : बीबीए, बीसीए, बीजेएमसी, बीकॉम ऑनर्स में 60-60 सीटें हैं।

विज्ञापन

यहां भी हैं सीटें

mission admission 2014

- रजत डिग्री कॉलेज : बीजेएमसी में 60 व बीकॉम ऑनर्स में 120 सीटें हैं।
- सामा कॉलेज : बीबीए व बीसीए में 60-60 सीटे हैं।
- स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंस : बीबीए बीसीए में 60-60 सीटे हैं।
- शेरवुड कॉलेज : बीबीए, बीबीए (टूरिज्म) व बीसीए में 60-60 सीटें हैं।
- श्री नारायण कॉलेज : बीबीए में 60, बीजेएमसी व बीकॉम ऑनर्स में 60-60 सीटें
- श्री राम स्वरूप मेमो. कॉलेज : बीबीए में 60, बीसीए में 60 सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed