फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   missing answer copy in KKC

गजब! केकेसी में आंसर कॉपी ही गायब हो गई

Fri, 28 Mar 2014 01:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Mar 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
missing answer copy in KKC

यूपी बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को घोर लापरवाही उजागर हुई। केकेसी इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में एक उत्तर पुस्तिका गुम हो गई।

विज्ञापन


कक्ष निरीक्षकों को इसकी हवा तक नहीं लगी। बाद में कॉपियां का मिलान करने पर एक उत्तर पुस्तिका कम मिली।

मिलान करने पर पता चला कि कमल किशोर कश्यप नाम के परीक्षार्थी की कॉपी जमा नहीं हुई थी।

ऐसे में यह मानते हुए कि परीक्षार्थी कॉपी लेकर भाग गया होगा, उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया।गुरुवार सुबह की पाली में इंटरमीडिएट कक्षा की नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा हो रही थी।
विज्ञापन


विद्यालय में गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के छात्रों का सेंटर पड़ा। परीक्षा समाप्त होने के बाद सारे परीक्षार्थी कॉपी जमा करके चले गए।

कॉपियों का मिलान किया गया तो पता चला कि 30 में से केवल 29 परीक्षार्थियों की ही कॉपियां जमा हुई हैं।

मिलान किया गया तो जानकारी हुई कि कमल किशोर कश्यप नाम के परीक्षार्थी की कॉपी जमा नहीं हुई थी।

कक्ष निरीक्षक आर एस मिश्रा ने यह कहते हुए हुसैनगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है कि परीक्षार्थी कॉपी लेकर भाग गया है।

कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार शिक्षक छात्र के घर भी गए थे, लेकिन वह नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed