सेना में अफसर बनने का सुनहरा मौका, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज देहरादून के जनवरी 2016 सेशन के दाखिले के लिए लिखित परीक्षा लाला लाजपत राय भवन सेक्टर 15 चंडीगढ़ में एक जून और दो जून 2015 को होगी।
आवेदन समेत दस्तावेज डायरेक्टोरेट रक्षा सेवाएं भलाई पंजाब सैनिक भवन सेक्टर 21 डी चंडीगढ़ में 31 मार्च 2015 तक पहुंच जाने चाहिए। 31 मार्च 2015 के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यह जानकारी जिला रक्षा सेवाएं भलाई अफसर पटियाला ने देते हुए बताया कि आरआईएमसी के दाखिले के लिए केवल लड़के आवेदन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
उम्मीदवार के जन्म की तारीख दो जनवरी 2003 से एक जुलाई 2004 के बीच हो। उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल में सातवीं पास हो। चुने गए उम्मीदवार को आठवीं क्लास में दाखिला दिया जाएगा।
ऐसे मिलेंगे प्रॉस्पेक्ट्स, ये होगा एग्जाम पैटर्न
परीक्षा के लिखित हिस्से में अंग्रेजी, गणित और साधारण ज्ञान के तीन पेपर होंगे। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास होंगे, उनकी जुबानी परीक्षा छह अक्तूबर 2015 को होगी।
आवेदन, प्रास्पेक्ट्स और पुराने प्रश्न पत्र सेंट कमांडेंट आरआई एमसी देहरादून के पास जनरल उम्मीदवार के लिए रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिये 430 रुपये और स्पीड पोस्ट के लिए 480 रुपये और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार के लिए रजिस्टर पोस्ट के लिए 385 रुपये और स्पीड पोस्ट के लिए 435 रुपये का बैंक ड्राफ्ट आरआईएमसी देहरादून स्टेट बैंक इंडिया तेल भवन देहरादून भेज कर मंगवाए जा सकते हैं। अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जातियों के उम्मीदवारों को जाति सर्टिफिकेट भेजना जरूरी है।