{"_id":"42f65c8fa55c13143a1d7a79ad981d3d","slug":"microsoft-offer-to-make-apps","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप्स बनाओ, माइक्रोसॉफ्ट का मंच पाओ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एप्स बनाओ, माइक्रोसॉफ्ट का मंच पाओ
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून
Updated Mon, 16 Sep 2013 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के होनहार छात्रों के लिए खुद माइक्रोसॉफ्ट दून पहुंच गया है। कंपनी ने तुलाज इंस्टीट्यूट में अपना इनोवेशन सेंटर शुरू किया है। सोमवार को कालेज परिसर में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के जनरल मैनेजर जोसेफ लैंडेज ने सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कंपनी की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
तुलाज इंस्टीट्यूट की कार्यकारी निदेशक सिल्की जैन ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट का यह देश में 14वां और उत्तराखंड में पहला केंद्र है। यहां तुलाज समेत प्रदेश के किसी भी कालेज के छात्र पंजीकरण कराकर माइक्रोसॉफ्ट की आधुनिक तकनीकों की मदद से नए सॉफ्टवेयर और एप्स बना सकते हैं। कंपनी के विशेषज्ञ समय-समय पर यहां आकर छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
संस्थान के चेयरमैन सुनील कुमार जैन, सलाहकार जीजी गर्ग, वाइस प्रेसीडेंट रौनक जैन, निदेशक डा. प्रमोद कुमार, जेबीआईटी के निदेशक प्रो. कर्नल पीके दास, डा पवन कुमार चौबे, पंकज जैन, राजीव सिंघल, प्रतीक मारवा, नीतेश वेद और सूची जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
एप्स को मिलेगा मार्केट
जोसेफ लैंडेज ने कहा कि छात्र सेंटर में जो एप्स बनाएंगे, उन्हें कंपनी अपनी वेबसाइट पर जगह देगी। ग्राहकों के लिए ये एप्स निशुल्क या कुछ फीस लेकर दिए जाएंगे, जिसका लाभ छात्रों को मिलेगा। बताया कि कंपनी देशभर के जीनियस छात्रों के लिए वर्ष 2014 में इमेजिन कप आयोजित कर रही है, जिसमें सॉफ्टवेयर तकनीक में माहिर छात्रों को बेहतर अवसर मिलेगा।
भारतीय दिमाग से प्रभावित दिखे जोसेफ
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की टीम भारत की आईटी में पकड़ पर प्रभावित दिखी। जोसेफ ने कहा कि यहां के युवाओं का मस्तिष्क तेज है। उन्हें सही दिशा मिले तो कोई उन्हें हरा नहीं सकता। इस दौरान उन्होंने छात्रों का मानसिक स्तर जांचा और खुश नजर आए।
छात्रों ने पूछे सवाल
बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र सागर ने जोसेफ से भारत में कंपनी के नए उत्पादों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि जल्द ही कंपनी की नई तकनीक भारत में आने वाली है। बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा शिखा ने विंडो 8.1 के भारत में आगमन के सवाल पर जोसेफ ने कहा कि यह उपलब्ध हो चुका है।
बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा सोनम ने आईटी क्षेत्र में भविष्य बनाने संबंधी सवाल पूछा तो उन्होंने बताया कि यदि छात्र के भीतर अच्छी तकनीकी स्किल्स हैं तो माइक्रोसॉफ्ट उनका स्वागत करती है। बीटेक चतुर्थ वर्ष की छात्रा आरती ने कंपनी की भविष्य की योजनाओं संबंधी सवाल पूछा, जिस पर जोसेफ ने कहा कि भारत में कंपनी अपने पैर जमा रही है और वह डिवाइस सर्विस पर ज्यादा फोकस कर रही है।