{"_id":"7ea6cc2f48ae0dd00cd6af670f6da7ce","slug":"mhrd-campaign-rusa-colleges-education-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएचआरडी का नया अभियान, कॉलेजों में लगेगा रूसा ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एमएचआरडी का नया अभियान, कॉलेजों में लगेगा रूसा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 21 Nov 2013 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल स्तर पर शिक्षा के प्रसार के लिए सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के बाद अब मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्स डेवेलपमेंट (एमएचआरडी) ने अब कॉलेज स्तर पर भी राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रुसा) को लागू करने का फैसला लिया है।
इस स्किम के तहत देश भर के सरकारी और ऐडिड कॉलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाया जाएगा। सेक्टर-42 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (जीसीजी-42) में एक दिवसीय वर्कशॉप हुई।
डायरेक्टर हायर एजूकेशन संदीप हंस इस मौके पर मुख्य अतिथि थे। शहर के करीब 10 गवर्नमेंट कॉलेजों के 100 से अधिक शिक्षक और प्रिंसिपलों ने वर्कशॉप में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
संदीप हंस ने कहा कि रुसा को चंडीगढ़ में लागू करने के लिए बेहतर तरीके से हम केंद्र सरकार के पास अपना प्रोजेक्ट भेजने के लिए तैयारी में जुटे हैं।
उन्होंने सभी कॉलेज प्रिंसिपल और इस प्रोजेक्ट को लेकर गठित कमेटी को अपनी रिपोर्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने बताया कि हायर एजूकेशन में देश के एनरोलमेंट 19.4 के मुकाबले चंडीगढ़ में 41.4 फीसदी है।
कार्यक्रम का संचालन जीसीजी-42 में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दलीप कुमार की देखरेख में हुआ। वर्कशॉप में गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज प्रिंसिपल मनजीत बराड़, असिस्टेंट प्रोफेसर पुनी, डॉ. राकेश ठाकुर और जीसीजी-42 प्रिंसिपल मनी बेदी ने भी अपने विचार रखे।