{"_id":"9161ffc8db13004ddca0c84ff2ca7eaf","slug":"merit-list-schedule-in-chandigarh-govt-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कालेजों की मेरिट लिस्ट 4 को, यहां देखें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सरकारी कालेजों की मेरिट लिस्ट 4 को, यहां देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Jul 2014 02:38 PM IST
विज्ञापन
शहर के सरकारी कालेजों में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 4 जुलाई को शाम 5 बजे जारी कर दी जाएगी। स्टूडेंट मेरिट लिस्ट वेबसाइट www.dhechd.org पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
मेरिट लिस्ट में किसी तरह की त्रुटि होने पर उसे 5 जुलाई को संबंधित कालेज में जाकर ठीक कराया जा सकता है। 7 जुलाई से सरकारी कालेजों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग का दौर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
दाखिला पाने वाले स्टूडेंट को कालेज में बने ई-संपर्क काउंटर या कालेज के आसपास बने ई-संपर्क सेंटर में फीस जमा करा सकेंगे।
हायर एजुकेशन विभाग ने पहली बार सभी सरकारी कालेज में इस साल ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। 27 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने 12 हजार सीटों के लिए आवेदन किया है। इस साल बीएससी नॉन मेडिकल, आर्ट्स और बीबीए में दाखिले के लिए काफी अधिक आवेदन आए हैं।
विज्ञापन