फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Merit Lists for Admission in Chandigarh Colleges

किस कॉलेज की मेरिट लिस्ट कब, यहां जानें

Fri, 04 Jul 2014 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 04 Jul 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
Merit Lists for Admission in Chandigarh Colleges

सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कालेज फॉर वुमन मेरिट लिस्ट 7 जुलाई को जारी करेगा। जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक सभी मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएंगी।

विज्ञापन


उसी दिन दाखिले के लिए काउंसिलिंग होगी। कालेज प्रवक्ता के अनुसार 5500 से अधिक आवेदन फार्म विभिन्न कोर्स के लिए जमा हो चुके हैं। एमसीएम में शनिवार तक आवेदन फार्म आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन

देव समाज-35 की लिस्ट 7 जुलाई को

Merit Lists for Admission in Chandigarh Colleges

36 स्थित देव समाज कालेज फॉर वुमन प्रिंसिपल डा.मीरा मोदी ने बताया कि मेरिट लिस्ट 7 जुलाई को सुबह 9 बजे जारी कर दी जाएगी। कालेज में पहली बार एड ऑन कोर्स योगा एंड मेंटल हेल्थ की 30 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। 

खालसा वुमन ने जारी की मेरिट लिस्ट

Merit Lists for Admission in Chandigarh Colleges

सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन ने शुक्रवार को मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। कालेज प्रिंसिपल डा.चरणजीत कौर सोही ने बताया कि सभी विषयों की मेरिट लिस्ट वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी कर दी है।

7 जुलाई से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। कालेज को इस सत्र से एमए सोशोलॉजी (60 सीटें) और बीकॉम की 70 सीटें मिली हैं। एमकॉम, बीसीए और एमएससी आईटी के लिए भी सीटों के मुकाबले काफी अधिक आवेदन आए हैं।

विज्ञापन

एसडी-32 ने जारी की मेरिट लिस्ट

Merit Lists for Admission in Chandigarh Colleges

शहर के सभी प्राइवेट और सरकारी कालेजों में 7 जुलाई से 2014 सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 5 सरकारी और कुछ प्राइवेट कालेजों ने शुक्रवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।

सेक्टर-32 स्थित एसडी कालेज और सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन ने नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।

कुछ कालेज 5 और अन्य 7 जुलाई सुबह नोटिस बोर्ड पर मेरिट लिस्ट जारी कर देंगे। कालेजों में दाखिले के लिए खूब मारामारी है। शुक्रवार को भी डीएवी कालेज, एमसीएम कालेज में काफी विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed