{"_id":"97339f17459efd2f97a9ef579b22a316","slug":"mercy-chance-for-punjab-university-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू स्टूडेंट के लिए गुड न्यूज, मिलेगा मर्सी चांस","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू स्टूडेंट के लिए गुड न्यूज, मिलेगा मर्सी चांस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 31 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी और इससे संबंधित कॉलेजों के सैकडों स्टूडेंट्स को पीयू मर्सी चांस देगा। अक्तूबर में स्टूडेंट्स को यह चांस मिल सकता है। रविवार को आयोजित सिंडीकेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगी। हंगामेदार बैठक में सिंडीकेट केकुछ सदस्यों ने वॉकआडट भी किया।
विज्ञापन
सिंडीकेट ने पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परिवंदर सिंह को इसकेलिए शेड्यूल तैयार करने केआदेश भी जारी कर दिए। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लेवल केसभी कोर्सेज के स्टूडेंट्स को इस स्पेशल चांस का फायदा मिलेगा। बैठक में डिप्टी रजिस्ट्रार के छह पदों पर होने वाली नियुक्तियों को फिलहाल टाल दिया गया है।
विज्ञापन
डीन रिसर्च की नियुक्ति पर भी मुहर नहीं लग पाई। एमबीई कोर्स के पदनाम बदलने पर भी कोई फैसला नहीं लिया जा सका। सिंडीकेट ने डेंटल कॉलेज के टीचिंग स्टाफ को भी अन्य रेगुलर टीचर्स की तरह एचआरए (हाउस रेंट अलाउंस) दिए जाने को मंजूरी दे दी। लंबे समय से इसकी डिमांड होती रही है।
विज्ञापन
आईक्यूएसी के डायरेक्टर के तौर पर हिस्ट्री डिपार्टमेंट के प्रोफेसर राजीव लोचन की नियुक्ति को सिंडीकेट ने हरीझंडी दे दी। इसके साथ बायो-केमिस्ट्री की एसोसिएट प्रोफेसर अर्चना भटनागर को इसका तीन साल के लिए सचिव बनाने पर भी मुहर लगा दी।
सबसे ज्यादा हंगामा डीन रिसर्च की नियुक्ति मामले में हुआ। हंगामे केबाद मामले में कमेटी गठित की गई है जो 20 दिनों के भीतर रिपोर्ट तैयार कर सिंंडीकेट को सौंपेगी। हाईकोर्ट में विचाराधीन होने केकारण डिप्टी रजिस्ट्रार केपदों पर नियुक्ति को टाल दिया गया है। इस मामले में कोर्ट ने 1 सितंबर को पीयू के रजिस्ट्रार को सभी आवेदकों के आवेदन संबंधी रिकार्ड के साथ तलब किया हुआ है।
कौशल केंद्र खुलने की दी जानकारी: बैठक में पीयू से एफिलिएटिड दो कालेजों में दीन दयाल उपाध्याय के नाम से दो कौशल केंद्र खोले जाने की जानकारी वीसी प्रो. अरुण ग्रोवर ने दी। इनमें से एक केंद्र एसडी कालेज सेक्टर-32 में और दूसरा देव समाज कालेज फॉर वुमेन फिरोजपुर सिटी में खोलने को मंजूरी मिली है। प्रो. ग्रोवर ने सिंडीकेट में जानकारी देते हुए बताया कि इन दोनों कालेजों को दो साल तक 4.65 करोड़ रुपये की ग्रांट मिलेगी। यह कॉलेज वोकेशनल कोर्स शुरू करेंगे।
इन कार्यों केलिए बजट हुआ पास: सिंडीकेट ने बोर्ड ऑफ फाइनेंस की सिफारिशों को हरी झंडी देते हुए खेलों और हॉस्टल के लिए नान-प्लान में अनुमानित फंडों को मंजूरी दे दी। सभी गर्ल्स और ब्वॉयज हॉस्टलों, लाइब्रेरी, मेन गेस्ट हाउस और पोस्ट आफिस में करीब 10 लाख रुपये से बनने वाले निशक्तजनों के लिए रैंप को भी सिंडीकेट ने पास कर दिया।
लॉ आडिटोरियम की रेनोवेशन के लिए सिंडीकेट ने 38.64 लाख रुपये केबजट को अप्रूव कर दिया। हस्तलिपियों, दुलर्भ पुस्तकों और थीसिस के डिजीटिलाइजेशन के लिए 35 लाख रुपये, डलहौजी के स्टूडेंट होलीडे होम की मरम्मत के लिए 39.75 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
पीजीआई की तरफ बने गेट नंबर-1 के पास स्कूटर पार्किंग के लिए 12.45 लाख रुपये, साउथ कैंपस में पुलिस पोस्ट के लिए सवा नौ लाख रुपये, यूआईईटी की बाउंड्री वाल के लिए 14.78 लाख रुपये को भी सिंडीकेट ने स्वीकृत दे दी।