फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   meet wonder girl upasana

गजब गर्ल: बंद आंखों से पढ़ लेती है अखबार

Wed, 19 Nov 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(फिरोजपुर) Updated Wed, 19 Nov 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
meet wonder girl upasana

पंजाब के अबोहर में एक ऐसी ही मैजिक गर्ल सामने आई है, जो आंखें बंद करके अंग्रेजी समाचार पत्र पढ़ती है। नाक से सूंघ कर अखबार पढ़ने में वह कुछ ही समय लगाती है। नौ वर्षीय बच्ची का ये गुण डॉक्टरों के लिए शोध का विषय बन गया है। डॉक्टर भी इस पर हैरानी जता रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उपमंडल के गाव वरियामखेड़ा निवासी चौ. सुरजीत भादू उर्फ लीलू की नौ वर्षीय बेटी उपासना ने दोनों आंखों में रुमाल बांधकर अंग्रेजी और हिंदी अखबार पढ़कर सुनाया। यह लड़की सिर्फ नाक से सूंघ कर अखबार पढ़ती है।
विज्ञापन


अबोहर की तीसरी कक्षा की छात्रा उपासना अंग्रेजी में माहिर है और सिर्फ सूंघकर फर्राटे से अंग्रेजी पढ़ती है। इतना ही नहीं समाचार पत्र, किताब, मोबाइल या किसी कागज पर छपी किसी भी फोटो को वह सूंघकर बता देती है। इस बारे में उपासना ने बताया कि जब कोई अखबार, फोटो या अन्य वस्तु का चित्र वह नाक पर लगाती है तो उसकी फोटो उसके ब्रेन में बन जाती है, जिसे वह बता देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपासना के पिता सुरजीत भादू से बात करने पर उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले टेलीविजन पर जब उन्होंने इस प्रकार का एक समाचार देखा तो उसमें डॉक्टरों ने बताया कि यह प्रक्रिया आठ से 15 वर्ष तक के बच्चों में हो सकती है। भादू ने बताया कि डॉक्टर की बात सुनकर उन्होंने अपनी बेटी उपासना की आंखें बंद कर यह प्रयोग किया तो उसने सूंघ कर अखबार पढ़ दिया। फिर उसने फोटो को भी सूंघकर बताया।


उपासना के माता-पिता बेटी के अंदर इसे दैवीय गुण मानते हैं। जबकि लोगों के लिए यह कौतूहल का विषय बना हुआ है। सरकारी अस्पताल के एसएमओ डॉ. जगदीश टक्कर ने बच्ची से मिलने की ख्वाहिश जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed