{"_id":"96d39fbadbbaeb33cb0582fa5ef55c36","slug":"medical-staff-recruitment-in-crpf-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जल्दी कीजिए, CRPF में पैरा मेडिकल स्टॉफ की बंपर भर्ती","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जल्दी कीजिए, CRPF में पैरा मेडिकल स्टॉफ की बंपर भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 22 Feb 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने पैरामेडिकल व टेक्निकल स्टाफ के 182 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इसमें ज्यादातर पद पैरामेडिकल स्टाफ के हैं।
विज्ञापन
इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 मार्च तय की गई है। एक अभ्यर्थी केवल एक पद के लिए आवेदन कर सकेगा। उससे ज्यादा आवेदन करने पर सभी आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इन पदों पर होनी हैं भर्ती
पदनाम ------------ पदों की संख्या
एसआई (स्टाफ नर्स) -- 22
एसआई (रेडियो राफर) -- 06
एएसआई (फार्मासिस्ट) -- 54
एएसआई (लैब टेक्नीशियन) -- 05
एएसआई (डेंटल टेक्नीशियन) -- 04
एचसी (जूनियर एक्सरे असिस्टेंट) -- 04
एचसी (लैब असिस्टेंट) -- 02
एचसी (एसी प्लांट टेक्नीशियन) -- 01
एचसी (स्टवर्ड) -- 05
सीटी (वार्ड ब्वाय/गर्ल) -- 27
सीटी (मसालची) -- 02
सीटी (कुक) -- 22
सीटी (एसके) -- 20
सीटी (वाशर मैन) -- 08
कुल ---------- 182
उम्र सीमा होगी अहम, यहां से भरे आवेदन
विज्ञप्ति के अनुसार बल में एसआई पद के लिए 23 मार्च को आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। एसआई पद के लिए आवेदक का जन्म 24 मार्च 1986 से पहले होना चाहिए। एएसआई और एचसी (स्टवर्ड को छोड़कर) पद के लिए उम्र एक अगस्त 2015 को 20 से 25 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है। एचसी स्टवर्ड की आयु इसी तिथि को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सीटी के लिए आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
हेल्पलाइन और वेबसाइट
किसी भी तरह की जानकारी के लिए हेल्प लाइन नंबर 011-24368630 पर फोन कर सकते हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन के लिए- www.crpfindia.com
अन्य जानकारी के लिए- www.crpf.nic.in
हेल्पलाइन और वेबसाइट
किसी भी तरह की जानकारी के लिए हेल्प लाइन नंबर 011-24368630 पर फोन कर सकते हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन के लिए- www.crpfindia.com
अन्य जानकारी के लिए- www.crpf.nic.in