{"_id":"494c82267eec6a10cbdbba428c662d4c","slug":"medical-examination-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मेडिकल एग्जाम के लिए कस लें कमर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब मेडिकल एग्जाम के लिए कस लें कमर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 18 Apr 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षाओं और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस के बाद अब मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की बारी है।
विज्ञापन
21 अप्रैल से शुरू होगा पंजीकरण
सीबीएसई की ओर से आयोजित होने वाली एआईपीएमटी परीक्षा में केवल 16 दिन शेष हैं तो एएफएमसी में दाखिले के लिए पंजीकरण 21 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है।
उत्तराखंड की यूपीएमटी परीक्षा मे करीब एक माह बचा है। आर्म्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) ने दाखिले के पंजीकरण का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
21 अप्रैल 2014 से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होकर 13 मई तक पंजीकरण करा सकते हैं। जबकि आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 17 मई घोषित की गई है।
बैंक चालान फार्म से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 मई तय की गई है। एएफएमसी में चयन का पैमाना आल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) को ही रखा गया है।
द्वितीय राउंड में 500 छात्रों को बुलाया जाएगा
एएफएमसी में दाखिले का प्रथम राउंड एआईपीएमटी के स्कोर के आधार पर होगा। द्वितीय राउंड में प्रथम राउंड से चयनित 500 छात्रों को बुलाया जाएगा।
इसके बाद इंटरव्यू होगा और एएफएमसी पुणे में दाखिला दे दिया जाएगा। दूसरी ओर, चार मई 2014 को होने वाली एआईपीएमटी में अब केवल 16 दिन बाकी हैं।
उत्तराखंड के मेडिकल कालेजों में दाखिले को यूपीएमटी की परीक्षा में भी करीब एक माह बचा हुआ है। छात्रों की तैयारी का पूरा फोकस अब मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं पर है।
विज्ञापन
एएफएमसी के लिए यहां करें आवेदन : www.afmcdg1d.gov.in, www.afmc.nic.in
एएफएमसी में एमबीबीएस की 130 सीटें हैं, जिनमें से 25 सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। इस संस्थान के लिए केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिनके फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी में अलग-अलग 60 प्रतिशत अंक हों।
विज्ञापन
- वैभव राय, एमडी, वीआर क्लासेज